Sat. Apr 20th, 2024
    भारतीय सेना

    लश्कर-ए-तयैबा के प्रमुख कमांडर अबू माज व उसके अन्य साथियों को भारतीय सुरक्षा बल के जवानों ने आज हुई मुठभेड़ में मार गिराया है। साथ ही आस पास के इलाके से हथियार व अन्य गोला-बारुदों को भी बरामद कर लिया गया है। बडगाम जिले के गोपालपोरा इलाके में आतंकवादियों व सुरक्षा जवानों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ हुई। सुरक्षा जवानों को आतंकवादियों के मौजूद होने की जानकारी पहले से थी, जिस कारण जवानों ने उन्हें घेर लिया था।

    बीते दिन एक आतंकवादी को पुलवामा जिले के रतनीपोरा गांव से सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया था। उसकी पहचान  हिलाल अहमद राथेर के रुप में की गई। एसएमएचएस अस्लपताल से लश्कर-ए-तयैबा के मुख्य कमांडर नावेद जट्ट के पलायन में राथेर ने अहम भूमिका निभाई थी। जिसके बाद काउंटर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। बाद में पिछले साल नवंबर में सुरक्षा जवानों ने उसे मार दिया था।

    राइजिंग कश्मीर के सम्पादक शुजात बुखारी की हत्या में भी जट्ट का नाम शामिल है। जट्ट की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा बलों द्वारा कई बार प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन अपनी स्थानीय लोगों की मदद व पहचान के कारण वह हर बार भागने में कामयाब हो जाता था। स्थानीय मीडिया के अनुसार वह दक्षिणी कश्मीर में चरमपंथियों को बढ़ावा दे रहा था। जिस कारण पुलिस की उस पर लंबे समय से नजर थी।

    इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक सुरक्षा जवान घायल हुआ और दो को चोटें आई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैनिकों पर पत्थरबाजी करने से सात नागरकों को चोट भी आई।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *