Thu. Apr 25th, 2024
    जन्मदिन की शुभकामनाएं रणविजय सिंहा: क्या मशहूर रोडी के बारे में इन तथ्यों को जानते हो आप?

    रणविजय सिंहा टीवी के काफी मशहूर स्टार हैं। उनके बिना ‘रोडीज़’ की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता और उन्होंने कई महत्वकांशी युवाओं का मार्गदर्शन कर उनका करियर संभाला है। आज जब उनका जन्मदिन है, तो आइए हम आपको टीवी के सबसे मशहूर टीवी होस्ट के बारे में कुछ बातें बताते हैं-

    https://www.instagram.com/p/BvBURmmhQt2/?utm_source=ig_web_copy_link

    16 मार्च 1983 में जन्मे रणविजय सिंहा एक टीवी होस्ट और अभिनेता हैं जिन्हे लोकप्रियता टीवी रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज़’ से मिली। वह इस शो के पहले विजेता हैं और उसके अगले सीजन से ही शो में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

    अभिनेता का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। उनके पिता, इकबाल सिंह सिंहा भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल हैं और वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र के कमांडर के रूप में सीरिया में तैनात हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bsj9r16Auug/?utm_source=ig_web_copy_link

    रणविजय ने सारे इम्तेहान पास कर लिए थे और भारतीय सेना में शामिल ही होने वाले थे कि उन्होंने बाइक के चक्कर में ‘रोडीज़’ में भाग लेने का फैसला किया जिससे उनकी ज़िन्दगी बदल गयी। ‘रोडीज़’ के विजेता को इनाम के तौर पर बाइक मिलती है।

    जब रणविजय ने शो का पहला सीजन जीत लिया तो उन्हें बाकी सीजन को होस्ट करने का प्रस्ताव मिला जो वो कई सालो से सफलतापूर्वक कर रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/BskODc4AHpE/?utm_source=ig_web_copy_link

    उन्होंने 2009 में फिल्म ‘टॉस:ए फ्लिप ऑफ़ डेस्टिनी’ से बॉलीवुड में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘एक्शन रीप्ले’, ‘3 एएम’ और 2011 में पंजाबी सिनेमा में फिल्म ‘धरती’ से डेब्यू किया।

    रणविजय अपने परिवार के इकलौते चिराग हैं जो भारतीय सेना में शामिल नहीं हुए क्योंकि उनके परिवार की छह से ज्यादा पीढियों ने भारतीय सेना में रहकर सेवा की है।

    उन्होंने 2014 में प्रियंका वोहरा से शादी की थी और 2017 में उनकी बेटी काइनात ने जन्म लिया।

    https://www.instagram.com/p/BtdCPiUBKyc/?utm_source=ig_web_copy_link

    जबकि ज्यादातर सेलेब्रिटी अपने खतरनाक स्टंट करने के लिए, स्टंटमैन का सहारा लेते हैं, रणविजय अपने सारे स्टंट खुद करते हैं।

    https://youtu.be/wkMDSszViYU

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *