Sat. Apr 20th, 2024
    तैमुर अली खान 2nd बर्थडे

    सोशल मीडिया पर तैमुर अली खान की कुछ मज़ेदार तस्वीरें देखने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सैफ अली खान ने कहा है कि तैमुर का दूसरा जन्मदिन कुछ रोमांचक होने वाला है।

    और यह बड़ी बिल्लियों (बाघ ) के देश दक्षिण अफ्रीका में होगा। जी हाँ। करीना और सैफ ने तैमुर के इस जन्मदिन पर उन्हें दक्षिण अफ्रीका के वन्य जीवन का अनुभव कराने की सोची है।

    20 दिसम्बर को तैमुर 2 साल के हो जाएंगे। मुंबई मिरर (Mumbai Mirror) से एक साक्षात्कार में सैफ अली खान ने कहा था कि, “करीना और मैं केप टाउन में एक लगेज ब्रांड के लिए शूट कर रहे होंगे। उसके बाद हम घोड़ों की सवारी करेंगे और टिम के जन्मदिन पर कुछ बड़ी बिल्लियाँ देखेंगे।”

    https://www.instagram.com/p/Brgy_HNH4I0/

    https://www.instagram.com/p/BrfcLmdHEri/

    लगता है इसीलिए कुछ दिन पहले तैमुर को बिल्लियों और कुत्तों से घुलते मिलते देखा गया था। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले वह घुड़सवारी करते भी दिखे थे। तैमुर किसी छोटे राजकुमार से कम नही लग रहे थे।

    https://www.instagram.com/p/BqEIUugnxkt/

    कल तैमुर की कुछ तस्वीरें जो उनके मालदीव की छुट्टियों की थीं सामने आई हैं। कुछ महीने पहले वह करीना-सैफ और सोहा-कुनाल के साथ वहां थे। उनकी छोटी बहन इनाया भी वहां मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ें: साहो, मिशन मंगल और बटाला हाउस का बॉक्स ऑफिस पर घमासान, एक ही दिन रिलीज़ होंगी अक्षय कुमार, प्रभास और जॉन अब्राहम की फ़िल्में

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *