Thu. Apr 18th, 2024
    कांग्रेस राहुल गाँधी

    छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। इसी बीच कांग्रेस ने राज्य में दुसरे चरण के चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

    ये पार्टी की चौथी लिस्ट है। इस लिस्ट के साथ ही पार्टी अब तक राज्य के कुल 90 विधानसभा सीटों में से 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। इस चौथे लिस्ट में पार्टी ने अपने 5 निवर्तमान विधायकों की सीट बरकार रखी है।

    लिस्ट के अनुसार मोतीलाल देवांगन (जांजगीर-चम्पा), जनक राम वर्मा (बलोदा बाजार) और अनिला भेदिया (डोंडी लोहारा – आरक्षित) को उनके निवर्तमान सीट से मैदान में उतारा गया है। जबकि चिंतामणि महाराज, जो लुंडरा सीट से विधायक है अब समरी (आरक्षित) से लड़ेंगे जबकि समरी के निवर्तमान विधायक प्रीतम राम इस बार लुंडरा (आरक्षित) से मैदान में होंगे।

    अन्य उम्मीदवारों में गुलाब सिंह कमरो (भरतपुर-सोनहत), अम्बिका सिंह देवी (बैकुंठपुर), पुरुषोत्तम कँवर (कटघोरा), मोहित केरकेट्टा (पाली-टनकपुर), रश्मि सिंह (तखतपुर), राजेंद्र कुमार साहू (बलतारा), गोरेलाल बर्मन (पामगढ़), किस्मत लाल नन्द (सरायपाली), द्वारिकाधीश यादव (खल्लारी), विनोद चन्द्रकर (महासमुंद), चंद्रदेव प्रसाद राय (बिलाईगढ़) और लक्ष्मी ध्रुव (सिहावा) को टिकट दिया गया है।

    इन चुनावों में कांग्रेस 2003 से राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। नक्सल प्रभावित राज्य होने के कारण छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में कराये जा रहे हैं। पहले चरण में 8 नक्सल प्रभावित जिलों के 18 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

    पहले चरण में ही निवर्तमान मुख्य्मंत्री रमन सिंह के किस्मत का भी फैसला होगा। राजनंदगांव से रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने स्वर्गीय अटल जी की भतीजी करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा है।

    बहुजन समाज पार्टी और अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस ने गठबंधन कर के इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *