Fri. Mar 29th, 2024
    रोहित शर्मा

    एमएस धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को रांची में 32 रनों से मेहमान टीम से हार मिलने के बाद अनुभवी खिलाड़ी को आराम देने का फैसला लिया है।

    धोनी की अनुउपस्थिति में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास अपनी सूक्ष्मता साबित करने का एक बहुत अच्छा मौका है, यह सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को एकदिवसीय क्रिकेट में प्रभावशाली रिकॉर्ड का दावा करने का अवसर भी प्रदान करता है।

    रोहित शर्मा को एकदिवसीय प्रारूप में धोनी के छ्क्के के रिकॉर्ड को पछाड़ने के लिए केवल 2 छक्को की और जरूरत है अगर वह ऐसा कर पाते है तो वह भारतीय टीम से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। इस समय, धोनी के नाम 217 छक्के है तो वही रोहित शर्मा 216 छक्को के साथ दूसरे स्थान पर है।

    इनके बाद इस सूची में, सचिन तेंदुलकर के नाम 195 छकके तो वही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के नाम 189 छक्के है। 2011 के मेन ऑफ द टूर्नामेंट युवराज सिंह के नाम 153 एकदिवसीय छक्के है।

    रोहित, जिन्होंने चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छे रन बनाने का आनंद लिया है, भारत में 3000 वनडे रन पूरा करने से सिर्फ 52 रन दूर है। वह सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन और वीरेंद्र सहवाग के बाद इस लैंडमार्क को छूने वाले 9वें भारतीय खिलाड़ी होंगे।

    रोहित ने हैदराबाद में पहले वऩडे में 37 रन के साथ श्रृंखला की शुरुआत की, लेकिन नागपुर और रांची में दो बैक-टू-बैक फ्लॉप का मतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान इस समय काफी दबाव में हैं।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचो की सीरीज का चौथा मैच 10 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा। इस समय भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। मोहाली में मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज में कब्जा करना चाहेगी।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *