Thu. Apr 25th, 2024
    नाइजीरिया

    नाइजीरिया के सिविल सोसाइटी समूह ने राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों में 39 लोगों की मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। 70 से अधिक समूहों ने बताया कि बीते दो दिनों से हिंसा में 39 से अधिक नाइजीरिया के लोग मारे गए हैं। इससे पूर्व अम्ब्रेला समूह ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की थी।

    शनिवार को आयोजित चुनाव में आठ हजार से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी को अपने दूसरे कार्यकाल का इंतजार है। उन्होंने कहा कि ‘सिचुएशन रुम दोहराता है कि नाइजीरिया में किसी भी चुनाव में किसी नागरिक की जान नहीं जानी चाहिए और इन घटनाओं को लेकर पुलिस वर्ग में चिंता एवं संवेदनशीलता की कमी की निंदा करता है।’

    हालातों पर नज़र रखने वाले पालिसी एंड लीगल एड़वोकासी सेण्टर के निदेशक क्लेमेंट नवांकुओं ने कहा कि “इस हिंसा की पूर्णतया जांच होनी चाहिए। समूह ने बताया कि 120000 मतदान केन्द्रो पर पुलिस की निगरानी थी और वहा सुरक्षा में कमी व चूक हुई थी।

    कम से कम छह राज्यों में मतदान को प्रभावित किया गया था। देश के सबसे बड़े शहर लागोस में मतदाताओं का पीछा किया गया और बैलट बॉक्स को तोड़ा गया था। साथ ही आसूंन राज्य के इंडिपेंडेंट नेशनल इलेक्ट्रोरल कमिशन के स्थानीय दफ्तर में बैलट बॉक्स और पेपर को नुकसान पंहुचाया गया था। पुलिस ने कहा कि बैलट बॉक्स के साथ छेड़ छाड़, हत्या और वोट खरीदने के लिए 128 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *