Fri. Apr 19th, 2024
    लंदन का रॉयल अल्बर्ट डॉक

    लंदन के पूर्वी भाग में स्थित ओल्ड रॉयल अल्बर्ट डॉक का पुनर्विकास किया जा रहा है, एक त्यागे हुए बंदरगाह से अब वह चमचमाता कारोबारी जिला बन रहा है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत साल 2017 में  हुई थी। 325000 वर्ग किलोमीटर में एक शहर का निर्माण किया जायेगा। साल 2018 में काम्पाला, युगांडा विक्टोरिया झील पर हिन्द महासागर से सामान लदा हुआ, एक रेल सुविधा पर उतार दिया था और वह इसे देख प्रसन्न हो रहे थे। यह ट्रांसपोर्ट हब सेन्ट्रल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का आखिरी भाग था। इसका मकसद घिरे हुए युगांडा को हिन्द महासागर और दार इस सलाम से जोड़ना था।

    यह दोनों ही प्रोजेक्ट चीन की एक ट्रिलियन डॉलर की महत्वकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का हिस्सा है। चीन की महत्वकांक्षा वैश्विक अर्थव्यवस्था को दोबारा आकार देना है,  जो पश्चिमी यूरोप से पूर्वी अफ्रीका तक का है। चीन प्राचीन सिल्क मार्ग को वैश्विक प्रोजेक्ट में परिवर्तित कर रहा है। शहरो में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर चीन विश्व में लाखों जिंदगियों को रोजाना बदल रहा है।

    भू राजनितिक प्रतिद्वंदता के बीच, 21 वीं शताब्दी में शहरों के विकास के लिए सिल्क रोड नगर नियोजन के सार्थक प्रभुत्व कायम करेगा। प्राचीन सिल्क रोड के आधार पर स्थापित ट्रांसकोंसिनेन्टल व्यापार ने हेरात (अफगानिस्तान) और समरकंद (उज़्बेकिस्तान) जैसे शहरो को उभारा है। इसलिए बीआरआई नए निवेश, तकनीक, इंफ्रास्ट्रचर और व्यापर संबंधों को ग्लोब के कई शहरों में लाएगी।

    बीआरआई अपने शुरूआती चरण में हैं और इसके प्रभाव के बाबत जानना काफी शेष है। यह प्रोजेक्ट विश्व के शहरों की प्रणाली को परिवर्तित कर देगा, जो शीत युद्ध के खत्म होने के साथ ही लुप्त हो गया था। यह शहरी निवासियों के लिए सार्थक होगी और नगर विभाग को चुनौतियों को मान्यता देनी होगी, और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुरक्षित निवेश की जरुरत का संचालन जरुरी है।

    पूर्व रॉयल अल्बर्ट डॉक, अब एशियाई कारोबार बंदरगाह (स्रोत: गूगल अर्थ)

    लंदन और काम्पाला ने इन चुनौतियों को हाईलाइट किया है। लंदन में रॉयल अल्बर्ट डॉक का पुनर्निर्माण चीनी डेवलपर एडवांस्ड बिज़नेस पार्क कर रहा है। इस डील लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन आलोचनात्मक डील थी। इस प्रोजेक्ट के विकास में 6 अरब यूरो की लागत थी जो शहर की आर्थिक स्थिति को जटिल बना देती।

    यह परियोजना पूर्वी लंदन के समुदायों के लिए विरोधाभास होती, जो अभी भी गरीबी और आभाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह चुनौती विकासकर्ताओं और विभागों की थी कि स्थानीय लोगों के खुली बातचीत कर भरोसे को बढ़ाते।

    काम्पाला कॉरिडोर

    युगांडा की राजधानी काम्पाला सेंट्रंल कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भाग है ताकि पांच देशों में परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया जा सके। इसमें बुरुंडी, द डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कांगो, रवांडा, तंज़ानिया और युगांडा शामिल है। इस प्रोजेक्ट को चीनी बैंक एक्सिम से कर्ज लेकर तंज़ानिया सरकार ने फाइनेंस किया है।

    निर्माणाधीन, चीन द्वारा फंडिड इंटेब्बे-काम्पाला एक्सप्रेसवे (स्रोत: डीलन पैटर्सन)

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए प्रमाणित तकनीक और सुविधाओं के साथ पोर्ट बेल में नए परिवहन में वृद्धि और कार्गो हब यूगांडा के विज़न 2040 के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय योजना में दस नए शहरों, चार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट्स, नेशनल हाई स्पीड रेल और मल्टी लेन रोड नेटवर्क शामिल है।

    साल 2017 में सिल्क रोड नगर नियोजन पर फील्डवर्क करते हुए, दुनिया मशहूर नामुवोंगो जिले में सैकड़ों अनाधिकारिक घरो और कारोबार के विध्वंश के गवाह है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *