Thu. Apr 25th, 2024
    चीनी राष्ट्रीय ध्वज

    चीन ने अपने सभी विस्फोटकों में से सबसे ताकतवर ‘मदर ऑफ़ आल बम’ का निर्माण करने का दावा किया है, यह सबसे खतरनाक गैर परमाण्विक हथियार है। ख़बरों के मुताबिक चीन का यह हथियार अभी तक के सबसे ताकतवर हथियारों में सबसे खतरनाक होगा।

    चीनी मीडिया की ख़बरों के अनुसार अमेरिका का मदर ऑफ़ आल बम इससे अधिक शक्तिशाली और भारी है। इस विस्फोटक की तबाही मचाने के क्षमता सबसे अधिक है, यह परमाणु हथियार के बाद दूसरे पायदान पर आता है। यह पहली बार है कि विस्फोटक की तबाही क्षमता को सार्वजनिक स्तर पर प्रदर्शित किया गया है।

    इससे पूर्व अमेरिका के समक्ष ‘मदर ऑफ़ आल बम’ यानी जीबीयू- 43/बी हवाई विस्फोटक बम है। अमेरिका ने इसका इस्तेमाल अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट पर किया था। इसके आलावा रूस के समक्ष भी ‘फादर ऑफ़ आल बम’ है, यह विशाल और थार्मोबोरिक है। अमेरिकी हथियारों की बराबरी करने के लिए रूस ने ‘फादर ऑफ़ आल बम’ का निर्माण किया था।

    चीनी विडियो के मुताबिक यह बम थार्मोबोरिक हथियार नहीं था, हालांकि इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। रूस का विस्फोटक अमेरिकी हथियार से चार गुना अधिक शक्तिशाली है।

    चीन में हथियारों का निर्माण करने वाली कंपनी  ने खतरनाक बम की अपने अधिकारिक साईट पर विडियो साझा की है। इस विडियो के मुताबिक बम को एक हवाई जहाज से गिराया गया था और उस इलाके में भीषण धुआं और आग की लपते दिखाई देने लगी थी। यह चीनी वर्जन बम अमेरिकी हथियार से कमतर है और इसकी लम्बाई 16-20 फीट के करीब है।

    चीन अपनी सैन्य क्षमता का निरंतर विस्तार कर रहा है और कई खतरनाक हथियारों को अपने जंगी बेड़े में शामिल कर रहा है, जो अमेरिका और क्षेत्रीय देशों के लिए खतरे का संकेत है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *