Fri. Apr 19th, 2024
    भारत-चीन

    भारत को चीन की सेना के मध्य डोकलाम विवाद के बाद दोनों राष्ट्रों ने रक्षा क्षेत्र से संबंधित बातचीत के लिए 13 नवंबर को नौवें सम्मेलन की बैठक का आयोजन किया था।

    इस बैठक में दोनों राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने सैन्य समझौते व अन्य मसलों पर बातचीत की थी। भारत की ओर से इस बैठक का प्रतिनिधित्व रक्षा सचिव संजय मित्रा ने किया था।

    डोकलाम में हुए 73 दिनों के विवाद के बाद चीन और भारत के मध्य सालाना रक्षा बैठक का आयोजन नहीं किया गया था। चीनी सैनिक डोकलाम में रोड का निर्माण कर रहे थे जिसे भारतीय सैनिकों ने रोक लिया था।

    अप्रैल में पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के मध्य अनौपचारिक बैठक हई थी। इसके अलावा बीते नवंबर में दोनों राष्ट्रों के बीच 21 वें स्तर की सीमा संबंधित बातचीत हुई थी। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल और चीन के विदेश मंत्री वांग ई के बीच मुलाकात हुई थी।

    दोनों राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने सीमा बातचीत के अलावा सैन्य सामान आदान प्रदान करने से सम्बंधित बातचीत भी की थी। इस उच्च स्तर की वार्ता में साझा सैन्य अभ्यास और सैन्य कमांड के बाबत भी बातचीत हुई थी। दोनों राष्ट्रों ने सीमा क्षेत्र में शांति और समानता की प्रतिबद्धता को दोहराया था।

    साथ ही स्थानीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों ने बातचीत की थी। उन्होंने कहा दोनों देशों में मध्य राजनीतिक और रणनीतिक विश्वास में वृद्धि के लिए सैन्य समझौतों को मजबूत करना होगा। इसके अलावा अगले साल दोनो राष्ट्रों के मध्य रक्षा संबंधित द्विपक्षीय वार्ता भारत मे होगी।

    डोकलाम में भारत और ची को सेनाओं के मध्य 73 दिनों तक विवाद चल रहा था। इसे खत्म करने के लिए दोनों राश्त्रोंकी सरकारों को बातचीत करनी पड़ी थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *