Sat. Apr 20th, 2024
    भारत-चीन सीमा विवाद

    चीनी सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने आज भारत को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया है। चीनी अख़बार के संपादक ने एक वीडियो के जरिये भारत को पीछे हटने को कहा है और ऐसा नहीं होने पर युद्ध की धमकी दी है। इसके साथ ही चीन ने भारत के लिए यह अंतिम चेतावनी बताई है।

    ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने अपने बयां में कहा कि, ‘भारत आज भी वही नादानी कर रहा है जो नेहरू ने 1962 में की थी। उस समय भी भारत यही सोच रहा था कि चीन पहले हमला नहीं करेगा। और इसबार भी यही हो रहा है। भारत लगातार चीन चेतावनियों पर ध्यान नहीं दे रहा है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो युद्ध ही अंतिम विकल्प बचेगा।’

    आगे कहा गया कि, ‘भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी मोदी सरकार को अँधेरे में रख रही हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो चीन को युद्ध पर ही आना पड़ेगा। भारत को अपनी पुरानी गलतियां सुधारनी चाहिए और तुरंत अपनी सेना हटानी चाहिए।’

    जाहिर है चीन भारत की अडिगता के आगे बौखलाया हुआ है और लगातार गीदड़ भभकी कर रहा है। पिछले करीबन डेढ़ महीने से भारतीय सेना डोकलाम में डटी हुई है और चीन लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश में लगा हुआ है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।