Sat. Apr 20th, 2024
    चीन ने कहा रूस एक "महत्वपूर्ण G20 सदस्य", निष्कासित करना सही नहीं

    वाशिंगटन द्वारा मॉस्को को G20 समूह से बाहर करने की संभावना जताए जाने के बाद बीजिंग ने बुधवार को रूस को G20 का “महत्वपूर्ण सदस्य” बताया है।

    देखा जाए तो अपने इस बयान से चीन ने रूस को एक स्तर की कूटनीतिक सुरक्षा प्रदान की है।  यूक्रेन पर युद्ध तेज़ करने के बाद कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन (Wang Wenbin ) ने संवाददाताओं से कहा, “G20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मुख्य मंच है। रूस एक महत्वपूर्ण सदस्य है और किसी भी सदस्य को दूसरे देश को निष्कासित करने का अधिकार नहीं है।”

    बता दें कि  शीतकालीन ओलंपिक के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की बीजिंग यात्रा के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में गर्माइश आई है।  रूस के पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के बीच, रूस व चीन के बीच प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने का समझौता हुआ था।

    वांग की टिप्पणी मंगलवार को वाशिंगटन के एक शीर्ष सुरक्षा सलाहकार द्वारा एक ब्रीफिंग के बाद की गई थी, जिसमें इस बात पर इशारा दिया गया था कि अमेरिका रूस पर अपने पड़ोसी ( यूक्रेन) पर आक्रमण को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों से अलग होने का दबाव बनाएगा।

    जेक सुलिवन (Jake Sullivan) व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (White House National Security Advisor) ने कहा, “G20 के सवाल पर मैं बस यही कहूंगा: हमारा मानना ​​है कि यह अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय में रूस के लिए हमेशा की तरह व्यापार नहीं हो सकता है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *