Thu. Apr 18th, 2024
    भारत-चीन सीमा विवाद

    भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद पर पहली बार चीन के रक्षा मंत्रालय ने टिपण्णी की। चीन के रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि भारत को चीन की शक्ति को काम में नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘पहाड़ को हिलाया जा सकता है, पर चीनी आर्मी को नहीं।’

    भारत-चीन सीमा विवाद

    चीन के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत को किसी तरह के भ्रम में नहीं रहना और तुरंत अपनी सेना को पीछे बुला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को किसी भी तरह की बातचीत के लिए पहले सेना को पीछे हटाना पड़ेगा। चीन के रक्षा मंत्रालय के अधिकारी कियान ने अपने बयान में कहा कि चीनी सेना बहुत शक्तिशाली है और यह पुरे विश्व को पता है। कियान ने अपने भाषण में मुख्यत निम्न बातों पर जोर दिया।

    • भारत सबसे पहले अपनी सेना को पीछे हटाए।
    • चीन की सेना बहुत शक्तिशाली है।
    • भारत पर हिन्दू राष्ट्रवाद का भूत सवार है।
    • भारत को चीन को काम नहीं आंकना चाहिए।

    जाहिर है पिछले सप्ताह सुषमा स्वराज ने चीन को लेकर संसद में कड़ा बयान दिया था। सुषमा के बयान को लेकर चीनी अधिकारीयों में खलबली मची हुई है। चीन की तरफ से कई विवादित बयान दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद भारतीय सेना टस से मस नहीं हो रही है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।