Thu. Apr 25th, 2024
    भारत-चीन सीमा विवाद

    चीन सरकार ने एक बार फिर से भारत को लेकर बड़ा बयां दिया है। चीनी मीडिया ने भारत को कश्मीर और उत्तराखंड जैसे इलाकों में घुसने की धमकी दी है। एक चीनी अधिकारी के मुताबिक अगर भारत डोकलाम में तीसरी पार्टी बनके विवाद बढ़ता रहा, तो चीनी सेना कश्मीर और उत्तराखंड जैसे इलाकों में घुस सकती है।

    डोकलाम सीमा विवाद को चलते करीबन दो महीने हो गए हैं। ऐसे में आये दिन चीन की और से भारत के लिए बयानबाजी हो रही है। हाल फिलाल में जारी किये गए बयान में चीन ने पहली बार कश्मीर का जिक्र किया है। चीन ने कहा है कि यदि यह उत्तराखंड के कालापानी क्षेत्र या कश्मीर में घुस जाएगा, तब नयी दिल्ली क्या करेगा। इसके अलावा चीनी मीडिया ने कहा है कि जब तक भारत का एक भी सिपाही चीनी सीमा में होगा, तब तक विवाद बढ़ता रहेगा।

    चीन के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी से जब चीन की मौजूदा स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि पीएलए और चीन सरकार के लिए, हमारे पास प्रतिबद्धता है। इसलिए, यदि भारत गलत रास्ते पर जाने का फैसला करता है या इस घटना के बारे में कोई भ्रम रखता है तो हमारे अधिकारों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक हमारे पास कोई भी कार्रवाई करने का अधिकार है।

    सम्बंधित: भारत चीन सम्बन्ध

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।