Thu. Mar 28th, 2024
    चीन की घटती जनसंख्या

    विश्व में चीन की जनसंख्या सबसे अधिक है और साल 2019 तक इसमें निरंतर वृद्धि की संभावनाएं हैं, लेकिन साल 2020 से चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज होने का अनुमान है।

    चीनी अकादमी ऑफ़ सोशल साइंस की रिपोर्ट ग्रीन बुक ऑफ़ पापुलेशन एंड लेबर के मुताबिक साल 2019 तक चीन की जनसंख्या 1.44 अरब होगी और और अगले वर्ष यानी 2020 से ही इसमें गिरावट दर्ज होना शुरू हो जायेगा। चीन की जनसंख्या साल 2050 तक 1.36 अरब तक कम हो जाएगी और साल 2065 तक तक़रीबन 1.25 अरब हो जाएगी, जो साल 1999 में थी।

    रिपोर्ट के मुताबिक अगर प्रजनन दर 1.6 औसत रहता है तो साल 2027 से ही जनसंख्या में कमी होना शुरू हो जायेगा।इसमें जनसंख्या 1.17 अरब तक हो जाएगी, जो साल 1990 के बराबर होगी। चीन देश के जनसान्खियकी खतरे से सचेत हैं, इसलिए चीन ने एक बच्चे की योजना यानी वन चाइल्ड पालिसी को समाप्त कर ऐसे कदम उठाये थे।

    साल 2015 में चीन ने अधिकतर वृद्ध होती जनसंख्या को देखते हुए दूसरे बच्चे के जन्म की अनुमति दी थी। साल 2017 मे दूसरे बच्चे के जन्म की संख्या में 88.3 लाख की वृद्धि हुई थी। बहरहाल, हाल ही में जानकारों ने चेतावनी दी थी कि साल 2000 के बाद 2018 में चीन में सबसे कम जन्मदर है।

    साल 2018 में करीबन 150 लाख बच्चों ने जन्म लिया है, जिसमे साल 2017 के मुकाबले 15 प्रतिशत की कमी हुई है।

     

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *