Fri. Mar 29th, 2024
    चीन युद्धाभ्यास

    चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने आज सीमा से कुछ ही दूरी पर युद्ध का अभ्यास किया है। चीनी मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में इस युद्धाभ्यास में कई टैंक और हेलीकाप्टर देखे जा सकते हैं।

    चीनी मीडिया के अनुसार यह युद्धाभ्यास चीन की 10 यूनिट ने किया जो सीमा के आसपास के इलाकों में तैनात रहती है। मीडिया द्वारा जारी किये एक वीडियो में हेलीकाप्टर द्वारा गोलियां बरसाई जा रही थी। यह वीडियो 5 मिनट लम्बा है और इसमें युद्ध से सम्बंधित कई अभ्यास दिखाए गए थे।

    जाहिर है सिक्किम के डोकलाम इलाके में पिछले करीबन 55 दिनों से भारतीय सेना ने चीनी सेना को रोक रखा है।इस बात से चीन बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। चीन ने राजनैतिक, कूटनीतिक और कई तरीकों से भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। इसके बावजूद भारत अपने फैसले पर डटा हुआ है।

    आपको बता दें भारत और चीन के बीच करीबन 4000 किमी लम्बी सीमारेखा है। इस सीमा पर कई ऐसे इलाके हैं जहाँ सीमा को लेकर विवाद चल रहे हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।