Fri. Apr 19th, 2024
    भारत-चीन सीमा विवाद

    डोकलाम में छिड़े भारत और चीन के विवाद के बीच चीनी मीडिया ने एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के जरिये चीन ने भारत को सलाह दी है, कि चीन और भारत बहुत पुराने देश हैं और दोनों को शांति से एशिया में रहना चाहिए। इसके साथ ही चीन ने कहा है कि शांति का माहौल बनाने के लिए भारत को सबसे पहले अपनी सेना को वापस बुलाना होगा।

    चीन ने वीडियो में दिखाया कि किस तरह भारत ने चीनी सेना द्वारा बनायीं जा रही रोड़ को रोक दिया। इसके बाद चीन ने कहा कि भारत और चीन 5000 साल पुरानी सभ्यता हैं और दोनों की संस्कृति बहुत अपार है। इसके बाद कहा गया कि भारत को कोई भी ऐसा कदम उठाने से बचना चाहिए जिससे इसकी जनता को किसी तरह की चोट पहुंचे। इसके अलावा दोनों देशों को शांति से और मिल जुलकर रहना चाहिए। और इसके लिए जरूरी है कि भारत अपनी सेना को वापस बुलाये।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।