Thu. Apr 25th, 2024
    चीता facts about tiger in hindi

    विषय-सूचि


    चीता एक जंगली जानवर है जो बहुत डरवना तो है ही, लेकिन खूबसूरत भी है। चीता दरअसल बिल्लियों के परिवार का एक हिस्सा है।

    इस लेख में हम चीता के बारे में कुछ रोचक तथ्यों और जानकारी पर चर्चा करेंगे।

    चीता के बारे में रोचक तथ्य (facts about tiger in hindi)

    1. चीता के पैर लम्बे और पतले होते हैं। इसके कारण वे तेज़ी से दौड़ सकते हैं।
    2. इसकी नज़र इंसानों से 50% अच्छी होती है। किसी भी चीज़ को ये जानवर, 3 मील की दूरी पर भी, बारीकी से देख पाता है।
    3. इस जानवर में स्त्री और पुरुष के बीच फर्क करना थोड़ा कठिन है, लेकिन पुरुष चीता, स्त्री चीता से ज़्यादा बड़े होते हैं, और उनका सिर भी थोड़ा बड़ा होता है।
    4. आनुवंशिक विविधता के कारण, चीता के बच्चों में शारीरिक दोष होना कोई नयी बात नहीं है। अक्सर उनके 2 सिर या 6 पैर पाए जाते हैं।
    5. दौड़ते वक्त अपने रफ्तार को अचानक ही धीमा करना भी चीता की खासियत है।
    6. जब एक चीता को अपने प्रति कोई खतरा महसूस होता है, तो वो अपने पैर को ज़मीन पर मारता है।
    7. जब एक माँ अपने बच्चे को छोड़कर शिकार करने के लिए जाती है, तो बच्चे माँ के बिना कम से कम 48 घंटों के लिए रहते हैं। इस समय में चीता के बच्चे को शेर जैसे जानवरों से खतरा होता है।
    8. चीता अपना शिकार या तो सुबह-सुबह करना पसंद करते हैं, या शाम को।
    9. इस जानवर का विलुप्त होने का खतरा है।
    10. जब एक चीता अपने शिकार को पकड़ लेता है तो सबसे पहले उसके गले को चीर फाड़ता है, ताकि उसके शिकार को हवा की प्राप्ती ना हो।
    11. चीता के बच्चे खेल-खेल में एक दूसरे के पीछे दौड़ते हैं, और एक दूसरे को गिरा देते हैं। यही खेल, जब वो बड़े हो जाते हैं, उनकी खासियत बन जाती है।
    12. कई चीता के पूंछ टेढ़े होते हैं।
    13. चीता से कई ऐतिहासिक कहानियां जुड़ी हुई है।
    14. एक चीता अपना इलाका कम से कम 14-62 मील दूर तक बनाता है।
    15. पेड़ पर की गए उनके पेशाब से, वे अपना इलाका पहचान लेते हैं।
    16. एक चीता के शिकार करने के वक्त, 50% सम्भांवना चीता की हार की होती है।
    17. चीता बड़े और खुले जगहों में रहना पसंद करते हैं।
    18. एक माँ अपने बच्चे को शिकार की सीख, असली शिकार को मार कर, सिखाती है।
    19. एक चीता का ह्रदय बहुत ही बड़ा होता है। इसके कारण जब वो तेज़ी से दौड़ते हैं, तो उनके शरीर को खून फटाफट पहुँच जाता है।
    20. चीत दुनिया के सबसे तेज़ धरती पर रहने वाला जानवर है।

    चीता के बारे में अधिक जानकारी (more facts about tiger in hindi)

    1. चीता के शिकार में से खरगोश और शुतुरमुर्ग कुछ हैं।
    2. कई सारे चीता के बच्चे, 3-6 महीने से ज़्यादा जीवित नहीं रहते हैं।
    3. जब माँ शिकार करने जाती है, तो ज़्यादातर वो हार जाती है, क्योंकि उसका बच्चा उसे तंग करता रहता है।
    4. चीता एक मिनट के अंदर 150 साँसे ले और छोड़ सकता है।
    5. एक चीता अपने शिकार की चमड़ी या हड्डी नहीं खाता है।
    6. जब एक चीता 6 महीने का हो जाता है, वो अपने को ज़िंदा रखने के लिए, अन्य जानवरों से लड़ पाता है।
    7. चीता को पानी पीने की ज़रूरत नहीं होती है। अपने शिकार को खाने पर, उन्हें पानी मिल जाता है।
    8. चीता किसी भी प्रकार का पौधा नहीं खाता है।
    9. एक चीता का जीवन काल करीब करीब 20 साल का होता है।
    10. इसका शरीर करीबन 3-6 फीट का होता है, और वज़न लगभग 63 किलो।
    11. चीता के 36 प्रकार होते हैं, और हर प्रकार को 3-4 दिन में कम से कम एक बार पानी पीना ज़रूरी है।
    12. सबसे तेज़ जानवर होने के बावजूद, चीता सिर्फ 450 मीटर जितने दूरी पर तेज़ दौड़ लगा सकते हैं। इससे ज़्यादा दौड़ने पर, इनके शरीर में गरमाहट बढ़ जाती है।
    13. चीता अक्सर अपने शिकार के थोड़े पास जाने के बाद, उसके पीछे 20-30 सेकंड तक दौड़ता है।
    14. एक बार शिकार अच्छी तरह से पूरी हो जाए, चीता जल्द ही उसे खा लेता है, नहीं तो अन्य दूसरे जानवर भी उसे खाने आ जाते हैं।
    15. चीता के बच्चे लम्बे और ग्रे बाल के साथ पैदा होते हैं।
    16. चीता भी शेर और चील जैसे जानवरों का शिकार है।
    17. अकबर ने 1000 चीता को पाला था।
    18. चीता एक ऐसा जानवर होता है जिसे साफ-सफाई पसंद है। वे दिन में कई घंटे अपने शरीर को साफ करते हुए बिताते हैं।
    19. चीता को भागने के लिए काफी ऑक्सिजन और ऊर्जा की ज़रूरत होती है।
    20. माँ अपने बच्चे को अपनी पूंछ की मदद से अपने पास बुलाती है, खासकर की तब जब वे लम्बी झाड़ियों के बीच से गज़रते हैं।
    21. चीता दौड़ने के अलावा, दौड़ने के बाद अच्छी तरह से कूद भी सकते हैं।
    22. इस जानवर का नाम एक संस्कृत शब्द से लिया गया है।
    23. जब चीता दौड़ता है, तो उसके शरीर का तापमान बढ़ जाता है।
    24. चीता के बच्चे खेल-खेल में छोटे पक्षियों को पकड़ने की कोशिश करते हैं।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    3 thoughts on “चीता से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी”
    1. क्या चीता की रफ्तार कार से भी ज्यादा होती है?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *