Thu. Mar 28th, 2024
    Chitrangada Singh Biography

    चित्रांगदा सिंह भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मो के अलावा तमिल फिल्म में भी अपना डेब्यू किया है। चित्रांगदा द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘हज़ारों ख्वाइशें ऐसी’, ‘सॉरी भाई!’, ‘देसी बॉयज’, ‘जोकर’, ‘अनजान’, ‘गब्बर इस बैक’, ‘मुन्ना माईकल’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर 3’, ‘बाज़ार’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है।

    चित्रांगदा ने पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। उसके बाद उन्होंने फिल्मो में अपना डेब्यू किया था। चित्रांगदा ने साल 2018 में अपना डेब्यू एक निर्माता के रूप में भी किया है। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से कुछ अवार्ड्स को भी अपने नाम किया है।

    चित्रांगदा सिंह का प्रारंभिक जीवन

    चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। उन्होंने एक जाट परिवार में जन्म लिया था। चित्रांगदा के पिता का नाम ‘निरंजन सिंह’ है और पेशे से वह भारतीय आर्मी के रिटायर्ड ऑफिसर हैं। चित्रांगदा की माँ घर पारी को सम्हालने का काम करती हैं। चित्रांगदा के एक भाई और एक बहन हैं। उनके भाई का नाम ‘दिग्विजय सिंह’ है और पेशे से वह गॉल्फ़ के खिलाडी हैं। चित्रांगदा की बहन का नाम ‘टीना सिंह’ है।

    चित्रांगदा ने अपने स्कूल की पढाई मेरठ के एक गर्ल्स स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘लेडी इर्विन कॉलेज’, नई दिल्ली से ‘फ़ूड एंड न्यूट्रिशन’ का कोर्स पूरा किया था। चित्रांगदा ने कॉलेज के दौरान ही अपने मॉडलिंग के काम को शुरू किया था। उन्होंने एक मॉडल के रूप में कई सारे असाइनमेंट को पूरा किया है।

    व्यवसाय जीवन

    चित्रांगदा सिंह ने अपने मॉडलिंग के दौरान आईसीआईसीआई बैंक, अलुक्कास जेवर जैसे ब्रांड के लिए काम किया है। इनके बाद चित्रांगदा को गुलज़ार की म्यूजिक वीडियो ‘सनसेट पॉइंट’ में भी अभिनय करते हुए देखा गया था। चित्रांगदा ने अभिजीत भट्टाचार्य के गाने ‘कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में चित्रांगदा के अभिनय को निर्देशक सुधीर मिश्रा ने पसंद किया था और उन्हें अपनी फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया था।

    साल 2003 में चित्रांगदा ने फिल्मो में अभिनय करना शुरू किया था। उन्होंने पहली बार ‘सुधीर मिश्रा’ द्वारा निर्देशित भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘हज़ारों ख्वाइशें ऐसी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में चित्रांगदा ने ‘गीता राओ’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में चित्रांगदा के अलावा मुख्य किरदार को के के मेनोन और शिनी आहूजा दर्शा रहे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई की थी।

    साल 2005 की बात करे तो उन्होंने उस साल हिंदी फिल्म ‘कल- यस्टरडे और टुमोरो’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘रूचि नारायण’ थे और फिल्म में चित्रांगदा के किरदार का नाम ‘भावना दयाल’ था। फिल्म में मुख्य किरदारों को चित्रांगदा सिंह, राम कपूर और शिनी आहूजा ने दर्शाया था।

    साल 2005 के बाद चित्रांगदा ने सीधा साल 2008 में फिल्म ‘सॉरी भाई!’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘ओनिर’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को शबाना आज़मी, बॉमन ईरानी, संजय सूरी, शरमन जोशी और चित्रांगदा सिंह ने दर्शाया था। फिल्म में चित्रांगदा को ‘आलिया’ नाम के किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था।

    साल 2011 की बात करे तो उन्होंने उस साल सबसे पहले ‘यह साली ज़िंदगी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में चित्रांगदा ने ‘प्रीति’ नाम के किरदार को दर्शाया था। फिल्म के निर्देशक ‘सुधीर मिश्रा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को इरफ़ान खान, चित्रांगदा सिंह, अरुणोदय सिंह, अदिति राओ हैदरी, सौरभ शुक्ला और सुशांत सिंह ने दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 107.5 मिलियन की कमाई की थी।

    उसी साल उन्होंने ‘रोहित धवन’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देसी बॉयज’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में चित्रांगदा ने ‘तान्या शर्मा’ नाम की एक प्रोफेसर का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम ने दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 770 मिलियन की कमाई की थी।

    साल 2012 में चित्रांगदा सिंह को हिंदी फिल्म ‘जोकर’ में देखा गया था, जहाँ उन्होंने एक गाने पर डांस किया था। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर ‘सुधीर मिश्रा’ द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘किर्चियाँ’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में चित्रांगदा ने एक विश्या की भूमिका को दर्शाया था।

    साल 2013 में चित्रांगदा को फिल्म ‘इंकार’ में देखा गया था जिसके निर्देशक ‘सुधीर मिश्रा’ ही थे। फिल्म में चित्रांगदा ने ‘माया लूथरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदार को चित्रांगदा और अर्जुन रामपाल ने निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत खराब प्रदर्शन किया था और अपना नाम फ्लॉप फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2014 की शुरुआत चित्रांगदा ने तमिल फिल्म ‘अनजान’ के साथ की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक आइटम गाने पर डांस किया था जिसका नाम ‘सिरिप्पू इन’ था। साल 2015 में भी उन्होंने हिंदी फिल्म ‘गब्बर इस बैक’ में एक आइटम गाने पर डांस किया था। गाने का नाम ‘आओ राजा’ था।

    साल 2017 की बात करे तो उस साल चित्रांगदा सिंह ने हिंदी फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में एक कैमिओ किरदार को दर्शाया था। उन्होंने फिल्म में डांसिंग शो में जज की भूमिका निभाई थी।

    साल 2018 की शुरुआत उन्होंने एक निर्माता के रूप में की थी। उन्होंने निर्माता की भूमिका को निभाते हुए अपना डेब्यू ‘सूरमा’ नाम की फिल्म के साथ किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार को दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू और अंगद बेदी ने निभाया था। उसी साल चित्रांगदा ने फिल्म ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर 3’ में अभिनय भी किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘सुहानी’ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत करब प्रदर्शन किया था।

    साल 2018 का अंत चित्रांगदा ने फिल्म ‘बाज़ार’ के साथ किया था। उन्होंने इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान, रोहन विनोद मिश्रा और राधिका आप्टे के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म के निर्देशक ‘गौरव के चावला’ थे और चित्रांगदा ने फिल्म में ‘मंदिरा कोठरी’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2006, फिल्म ‘हज़ारों ख्वाइशें ऐसी’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2009, यंग वूमेन एचीवर अवार्ड्स द्वारा ‘यंग वूमेन एचीवर अवार्ड्स बाय एफआईसीसीआई’ का अवार्ड मिला था।

    चित्रांगदा सिंह का निजी जीवन

    चित्रांगदा सिंह के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले गोल्फ के खिलाडी ‘ज्योति रंधावा’ को डेट करना शुरू किया था। कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने साल 2001 में शादी कर ली थी। उन दोनों का एक बेटा है जिसका नाम ‘ज़ोरावर रंधावा’ है। साल 2013 में मीडिया में चित्रांगदा और ज्योति के अलग होने की खबरे आने लगी और साल 2014 में दोनों ने एक दूसरे को तलाख भी दे दिया था। चित्रांगदा अपने बेटे ज़ोरावर की देख भाल खुद ही करती हैं।

    चित्रांगदा के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में बिरयानी, मलाई टिक्का, तले हुए अंडे पसंद हैं। चित्रांगदा के पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और रणवीर सिंह हैं। अभिनेत्री में उन्हें रेखा, हेमा मालिनी, समिता पटेल, शबाना आज़मी, विद्या बालन और ऑड्रे हैपबन पसंद हैं। चित्रांदगा का पसंदीदा रंग काला, सफ़ेद और घूसर है। चित्रांगदा एक बेहतरीन कथक डांसर हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *