Tue. Mar 19th, 2024
    चाय छोड़ने के उपाय

    बड़ी संख्या में लोग चाय के शौक़ीन होते हैं। कुछ हद तक चाय पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है, लेकिन जब यह ज्यादा हो जाता है, तो चाय सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। (पढ़ें: चाय पीने के नुकसान)

    ऐसे में काफी लोग चाय छोड़ने की कोशिश करते हैं, और चाय छोड़ने के उपाय ढूँढ़ते हैं।

    इस लेख में हमनें चाय छोड़ने के कुछ उपाय बताये हैं, जिनपर अमल करके आप आसानी से चाय छोड़ सकते हैं।

    चाय छोड़ने के उपाय

    1. चाय की जगह कुछ और लें

    यदि आप काफी समय से लगातार चाय पी रहे हैं, तो एकदम से चाय छोड़ना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

    ऐसे में यह जरूरी है कि आप चाय की आदत बरक़रार रखें, लेकिन चाय की जगह कुछ और पी लें।

    आप चाय की जगह निम्न गरम पेय पी सकते हैं:

    2. ग्रीन टी पीयें

    चाय छोड़ने के लिए पीयें ग्रीन टी
    ग्रीन टी

    ग्रीन टी एक प्रकार की चाय ही होती है, लेकिन यह काली चाय के मुकाबले शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। (पढ़ें: ग्रीन टी पीने के फायदे)

    ऐसे में यदि आप चाय छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप धीरे-धीरे ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं।

    शुरू में, कोशिश करें कि आप दिन में एक बार काली चाय का सेवन करें और एक बार ग्रीन टी पीयें।

    धीरे-धीरे काली चाय को पूरी तरह से छोड़ दें और ग्रीन टी पीना शुरू कर दें।

    सम्बंधित: ग्रीन टी बनाने की विधि

    3. चाय छोड़ने के फायदों के बारे में सोचें

    यदि आप दिन में 2-3 या इससे ज्यादा चाय पी रहे हैं, तो आप शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

    ऐसे में चाय छोड़कर आप शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं।

    चाय छोड़ते समय यह ध्यान रहे कि आप इसके फायदों के बारे में सोचें। इससे चाय छोड़ना ज्यादा आसान हो जाएगा।

    चाय छोड़ने के कुछ फायदे:

    • ज्यादा प्राकृतिक ऊर्जा
    • स्वस्थ दांत और मसूड़े
    • साफ़ पेट
    • सिरदर्द से छुटकारा
    • मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली
    • मजबूत हड्डियाँ
    • चाय की लत से छुटकारा

    4. ज्यादा पानी पीयें

    हम ज्यादातर चाय इसलिए पीते हैं, क्योंकि हम प्यासा महसूस करते हैं। इसके अलावा हमारा शरीर पानी की जगह चाय की मांग करता है।

    ऐसे में यह जरूरी है कि आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें।

    दिन में नियमित रूप से पानी पीने से आप धीरे-धीरे चाय से दूर जा सकते हैं।

    आप पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं।

    सम्बंधित: पानी पीने के फायदे

    5. चाय छोड़ने के परिणामों के लिए तैयार रहे

    यदि आप लम्बे समय से चाय पी रहे हैं, तो यह हो सकता है कि आपके लिए चाय छोड़ना काफी मुश्किल हो।

    इसके अलावा यदि आप एक-दम से चाय छोड़ते हैं, तो आपके शरीर में कुछ दुष-परिणाम हो सकते हैं।

    चाय छोड़ने के कुछ दुष-परिणाम निम्न हैं:

    • आलस और नींद आना
    • तनाव
    • सिर में दर्द
    • काम में मन नहीं लगना
    • चिंता
    • कभी-कभी पेट में दर्द

    6. कुछ शारीरिक गतिविधि करें

    चाय छोड़ने के लिए करें योग
    योग

    ज्यादातर लोग चाय ऊर्जा के लिए पीते हैं।

    लोगों को लगता है कि चाय पीने से शरीर में चुस्ती और ऊर्जा आती है।

    दरअसल सच यह है कि यह फुर्ती सिर्फ थोड़ी देर के लिए ही रहती है और फिर हमें फिर से चाय पीने का मन करता है।

    ऐसे में यह जरूरी है कि आप चाय को छोड़कर किसी प्रकार कीई शारीरिक गतिविधि करें, जिससे शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा आ सके।

    इसके लिए आप सुबह सैर पर जा सकते हैं।

    इसके अलावा आप योग और ध्यान लगा सकते हैं। (पढ़ें: ध्यान लगाने के फायदे)

    इस लेख में हमनें चाय छोड़ने के उपाय जाने।

    यदि इस विषय में आपके कुछ सवाल या सुझाव हैं, तो आप उन्हें नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    8 thoughts on “चाय छोड़ने के 6 असरदार घरेलु उपाय”
    1. bahut hi aacha hai mai kab se soch raha tha, tea
      se chutkara kaise paya jay….thanks jo aapne yah post kiya

    2. Sir m chaye nhi chod pa ri hu agr m chaye chodti b hu to sir drd hone lgta h or gussa b badhta h m kya kru sir mere liye mushkil ho ra h bht

      1. Chay ekdam se chhodne par bahut tej sir dard hoga islie ise dheeme dheeme chhodie. Aap ek cup ke sthan par adha cup pijie. Aisa karne par pehle 2 din apko thoda sir dard hoga uske baad sir dard kam hone lagega. 5 din tak aisa kariye to dimag uske anukul ho jaega. Adha cup jo aap abhi pee rahe hai hai 5 din baad use bhi chhod dijie.
        fir usi tarah halka sir dard 2-3 din hoga uske bad aapki adat chhoot jaaegi aur aapka dimag pahle ki apekha aur sharp ho jaaega. Ye mera persnal experience hai.

    3. bahut achha. aap jese logo per hi iss desh ka future tika h. iss post se bahut se logo ki help hogi jo tea k jaal m fase hue h aur tea chhodna chaahte h.

    4. मैं चाय बहुत शौक़ से पीता हु लेकिन कूछः सालों से gas Aor acidity से बहुत परेशान हु आओर चाय छोड़ना चाहता हु लेकिन काफ़ी कोशिश के बाद भी नहि छोड़ पा रहा हु एक अजीब से तलब लगती है जब तक ना पियो ! क्या करु उपाय बताय ?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *