Fri. Mar 29th, 2024
    चक्कर आने के कारण और उपचार

    चक्कर आना (घबराहट होना) की समस्या अक्सर सरदर्द के कारण उत्पन्न हो जाती है। इससे आपको घबराहट महसूस होने लगता है, आपका संतुलन बिगड़ने लगता है और आपके आस पास की वस्तुएं घूमती हुई नज़र आती हैं।

    विषय-सूचि

    सिर चकराना एक बहुत ही आम समस्या है। ये विभिन्न प्रकार से लोगों को परेशान करता है। अत्यधिक चक्कर आने को वर्टिगो का नाम दिया जाता है। इससे शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है।

    यदि आपको बहुत ज्यादा चक्कर आते हैं तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श ले लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त यदि कोई चक्कर आने के कारण बेहोश हो जाता है तो यह समस्या और भी अधिक गंभीर मानी जाती है।

    चक्कर आने के कारण

    • कान में संक्रमण या फिर लाब्य्रिन्थितिस अथवा मेनिएर आदि की समस्या
    • माइग्रेन
    • तनाव
    • अत्यधिक चिंता
    • रक्त शर्करा का गिरा हुआ स्तर जो मधुमेह से ग्रस्त लोगों के लिए हानिकारक होता है
    • शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन
    • गर्मी के कारण कमजोरी
    • मस्तिष्क तक पहुँचने वाले खून में कमी
    • मस्तिष्क की समस्याएं
    • अनेमिया या खून की कमी
    • अत्यधिक शराब पीना
    • अत्यधिक ड्रग लेना
    • कुछ दवाइयों के दुष्प्रभाव
    • अनियंत्रित दिल की धड़कन
    • कार्बन मोनोऑक्साइड के कारण ज़हर का फैलना
    • आँखों में धुंद
    • पानी या हवा की सवारियों में सफ़र करने के कारण

    चक्कर आने का इलाज

    चक्कर का इलाज है अदरक

    अदरक चक्कर और जी मिचलाने के समस्या से निजात पाने के लिए अत्यधिक कारगार उपाय माना जाता है। ये मस्तिष्क और शरीर के अन्य भागों में रक्तचाप को संयमित रखता है जिससे चक्कर आने की तीव्रता में कमी आ जाती है। इसके लिए:

    • ताज़े अदरक के कुछ टुकड़े चबाकर खा लें या फिर अदरक की कैंडी का सेवन कर लें
    • अदरक की चाय या अदरक का यवसुरा पीने से भी चक्कर की समस्या का समाधान होता है
    • एक अन्य उपाय चिकित्सक के परामर्श के बाद अदरक के सप्लीमेंट का सेवन करना भी होता है

    चक्कर ठीक करने का उपाय है आंवला

    शरीर के लिए आंवला के फायदे ढेरों हैं। आंवले का सेवन करने से चक्कर की समस्या से निजात पाने का आयुर्वेदिक तरीका होता है

    इसमें विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो रक्तचाप को संतुलित रखता है और प्रतिरक्षा बढाता है। इसके लिए:

    • 2 आंवले पीसकर उनका पेस्ट बना लें
    • 2 चम्मच धनिये के बीज और 1 कप पानी इसमें मिला लें
    • इसे रात भर रखा रहने दें
    • सुबह इसे छान कर ये पानी पी लें
    • इसे कुछ दिन तक दोहराएं

    आप आंवले का जूस भी घर पर बना सकते हैं। (आंवला जूस बनाने की विधि)

    यह भी पढ़ें: आंवला जूस के फायदे

    चक्कर का इलाज है शहद

    शहद में प्राकृतिक शक्कर मौजूद होता है जो आपके उर्जा के स्तर को बढाता है और चक्कर की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा चक्कर आने का मुख्य कारण माने जाने वाले रक्त में शक्कर के गिरते स्तर को भी ये बढ़ा देता है। इसके लिए:

    • 2 चम्मच शहद और कच्चा सेब का सिरका 1 गिलास गर्म या ठन्डे पानी में मिला लें। इसे दिन में 2 बार पीयें।
    • इसके अलावा आप 1 बड़ा चम्मच शहद और नीम्बू का रस एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर भी पी सकते हैं जिससे आपको चक्कर से तुरंत राहत मिलेगी
    • एक अन्य तरीका यह भी हो सकता है कि आप 1 चम्मच शहद और पीसी हुई दालचीनी मिला लें और इसे कुछ हफ़्तों तक रोज़ सुबह लें

    सिर में चक्कर आने का इलाज है फीवरफ्यू

    फीवरफ्यू चक्कर से निजात पाने की एक उपयोगी आयुर्वेदिक औषधि है। ये सरदर्द, जी मिचलाना और उलटी जैसे लक्षणों को दूर करता है और चक्कर से राहत दिलाता है। ये रक्तचाप को भी संतुलित रखता है। इसके लिए:

    • यदि आपको चक्कर आयें तो कुछ ताज़ी फीवरफ्यू की पत्तियां चबाकर खा लें।
    • आप 1 चम्मच सूखी हुई फीवरफ्यू और पुदीने की पत्तियों को पानी में डालकर 15-20 मिनट तक उबाल सकते हैं, फिर इसे छान लें। इसे कुछ हफ़्तों तक नियमित पीयें।
    • इसके अलावा आप चिकित्सक से परामर्श लेकर फीवरफ्यू के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं

    चक्कर आने पर स्वस्थ भोजन लें

    स्वस्थ भोजन का सेवन करने से चक्कर की संभावना कम हो जाती है। इससे एनीमिया, लो ब्लड प्रेशर और लो ब्लड शुगर आदि की समस्या में घटोतरी आती है जिससे चक्कर नहीं आते हैं। अपने भोजन में आयरन, विटामिन ए, फोलिक एसिड और फाइबर युक्त भोजन शामिल करने से आपको फायदा मिलता है। इसके अलावा ऐसे पदार्थ चुनें जिनमें शक्कर और वासा की मात्रा कम हो। 

    • आयरन से भरपूर टोफू, पालक, लिवर, बादाम, खजूर, मसूर और ऐस्पैरागस का सेवन करना फायदेमंद होता है। आप अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर आयरन के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
    • विटामिन सी से भरपूर भोजन जैसे संतरे, नीम्बू, शिमला मिर्च, ब्रोक्कोली, चकोतरा और पालक लें। चिकित्सक से परामर्श के बाद आप विटामिन सी के सप्लीमेंट भी ले सकते हैं।
    • फोलिक एसिड से भरपूर पदार्थ भी लें। इनमें हरी पत्तेदार सब्जियां, लीवर, अंकुरित अनाज, मूंगफली, केले और ब्रोक्कोली शामिल हैं।
    • आयरन को ब्लॉक करने वाले पेय जैसे कॉफ़ी, बियर और वाइन न लें
    • थोड़े समय के अंतराल पर कुछ न कुछ खाते रहे और कोई भी आहार छोडें नहीं विशेषकर नाश्ता

    चक्कर आने पर पानी पीयें

    डिहाइड्रेशन अथवा पानी की कमी होना भी चक्कर की समस्या के लिए ज़िम्मेदार होता है। डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत देर तक पानी न पीने के कारण हो जाती है। इसके अलावा उलटी और डायरिया जैसी समस्याओं के बाद भी डिहाइड्रेशन हो जाता है।

    • जब आपको चक्कर आयें तो एक गिलास पानी पी लें। डिहाइड्रेशन को दूर रखने के लिए दिनभर में भरपूर पानी पीयें।
    • जब हर्बल चाय भी पी सकते हैं। इसके लिए थोडा सा शहद, शोरबा और जूस में मिला सकते हैं।

    चक्कर आने पर गहरी सांस लें

    गहरी सांस लेना चक्कर की समस्या से निजात पाने का अत्यधिक उपयोगी उपाय होता है। ये आपके मस्तिष्क को ज़रूरी ऑक्सीजन प्रदान करता है जो नर्वस सिस्टम को आराम देता है और चक्कर की समस्या को दूर करता है।

    • आरामदायक अवस्था में बैठ जायें
    • एक हाथ पेट पर रखें और दूसरे हाथ का अंगूठा नाक पर रखें और मुँह बंद कर लें
    • अपनी नाक के खुले हुए हिस्से गहरी से सांस लें
    • 2-3 सेकंड के बाद धीरे धीरे सांस बाहर निकालें
    • इसे 10 बार करें
    • फिर 5 मिनट शांति से बैठ जायें और सामान्य तरीके से सांस लें

    चक्कर ठीक करने के अन्य उपाय

    • चक्कर आने पर तुरंत लेट जाएँ
    • चक्कर आने पर लेटकर स्थिर चीजों पर ध्यान लगायें। इससे आपका दिमाग व्यस्त रहेगा।
    • अपने रोज़ के कार्यों में व्यायाम को शामिल करें। इससे आपके शरीर में रक्त संतुलन बना रहेगा।
    • हफ्ते में एक बार पूरे शरीर की मालिश करें
    • जब किसी बीमारी से ग्रस्त हों तो भरपूर आराम करें ताकि शरीर में कमजोरी न आये और आप तेज़ी से ठीक हो जायें
    • योग और मैडिटेशन करें
    • यदि आपको अक्सर चक्कर आते हैं तो अचानक न ही उठें और न खड़े हों
    • ऐसी स्थिति होने पर कार न चलायें
    • इस स्थिति में कॉफ़ी, शराब या तम्बाकू न खाएं

    ये भी पढ़ें:

    1. गर्दन की नस दबने का इलाज
    23 thoughts on “चक्कर आना और घबराहट होना : कारण और घरेलु उपचार”
    1. मेरा सिर चकराता है, कुछ ठीक से दिखता भी नहीं है, कुछ जल्दी उपाय बताएं .

    2. सिर में चक्कर क्यों आते हैं? क्या ये कमजोरी की वजह से होता है?

      1. ji han kamjori ki wajah se
        aur kabhi kabhi jab achanak se hum mind par pressure dalte hain to bhi dar hone lagta hai, maine neeche upay batay hai aap use apna sakte hain

    3. main jab subah uthtaa hoon to bed se utarte hi chakkar aane lagte hain or ghabraahat hone lagti hain kyaa iskaa koi solution hai?

      1. time to time bhojan kiya karo
        prayapt paani bhi piya karo
        masturbation mat kiya karo
        jaldi accha result paane ke liye aloe vera juice piye
        aloe vera ka ped aapke aas paas aasani se mil jayega, uske ek patte ko todkar 1 hour ke liye waise hi toota huwa hissa neeche ki taraf karke rakh de kyunki usme slow poision hota hai .
        1 hour bad use water se clean kar le.
        aloevera ka gooda nikalkar mixi se mix kar le aur laghab 3-4 chammach subabh khali pet le aur sham ko bhi bhojjan karne ke bad le
        (aloevera kuch kadwa hota hai chahe to usme kuch pani bhi mila sakte hain swad accha karne ke liye sahad aur neemboo bhi mila sakteh hain, yadi aapke paas ho to, yadi nahi hai to koi baat nahi ye compolsury nahi hai .)
        aapka chakkar aana do din me band ho jayega .
        aisa 1-2 week kare kamjori ddor karega, bahut se rogo ko ddor karega, skin problem, hair fall problem etc ko door karega .

        1. yadi chahe to aloevera juice market se bhi le sakte hain lekin yaad rahe ki wo utna powerful nahi hota hai jitna powerful hum ghar par bana sakte hain
          so acche result ke liye aloevera juice ko ghar par hi taiyar kare.

    4. main ek hafte seshehed regularly khaa rahaa hoon lekin fir bhi mujhe roz chakkar aate hain aisa kyun ho rahaa hai??

      1. Are bhai sirf shahad kuch nahi kar payega
        maine upper ke comment me tareeka bataya hai use apnao 2-3 din me aapko accha result milega

    5. Sir Mai bahut weakness fill karta hu aur jab stand rahta hu to lagta hai gir jaunga kya karu please batai

    6. Sir meko khun dekh ke achank se chakr aate hai sb dhundla ho jata hai vahi agar main leth jata hu to thik ho jata hu asa kyu ho raha hai sir plz kuch btaye

    7. 4sal se chakar aur tej ghavrahat hoti hai jisase weeknes aur thoda bajan bhi gir raha he sugar aur thiraid bhi chak karaya sab normal hai lipid bhi karaya hb bhi normal hai kise ya kon si janch karai jai

    8. Bhai mai jb blood dekhta hu heart beat tej ho jata hai aur chakaar aane lgta h. Ajeeb sa bechaini hone lgta hai. Aisa kyu hota h eska kya solution h plzzz btaiye

    9. मुजे 100 से 200 मीटर चलने पर ही गले मे सूखापन आ जाता है और घबराहट होने के साथ ही चक्कर आने लगते है और जोर जोर से खर्राटे जैसी आवाज ओर हापने लग जाता हूं कोई सुजाव ओर ये कोनसी बीमारी है 5 से 7 बार चक्कर आकर बेहोश भी हो गया हूं

    10. Sir mere bhai ko bhi chhakr. Aaye h Har15 ve din m or unka sarir akar jata h or hu hu ki aavaj krte huye chakr aa jata h …….or atpati bate h bhi krte h ….. Chakkr ke pehle bo ghar pr yaha se baha tehlte bahut h yaha ye baha….. Or apn us time kuchh bolete h unse to Bo apni sunte ni h isara krke batate h chup raho …..fhir aata h chakkr

    11. Please tell me that if hamme medicine k dushprabhav se chakkar aaye or ghabbrahat ho to….
      Please tell me.
      It’s urgent…

    12. Sir mujhe ek saptha se chakkar aa rahe hai
      Maine to doctor ki Salah se glucose bhi chadhwa Liya hai sir
      Phir bhi kuchh aaram nahi hai sir
      Please sir kuchh batayega.

    13. Sir 2 din se jyda sharab pi li aur khana bhi theek se nahi khaya aaj shubhe se nahi pi hai, ab bechini ghabraahat, derr jaisa lag raha hai nind bhi nahi aa rahi hai, kabhi kabhi ghabraahat Bad jaati hai, thand bhi lag rahi hai koi uupay bataaye jaldi

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *