Tue. Apr 23rd, 2024
    EVM STRONG ROOM

    पणजी, 23 मई (आईएएनएस)|

    पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हुई पणजी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गुरुवार को पराजित हो गए हैं। भाजपा का इस सीट पर 1994 से कब्जा था।

    भाजपा के सिद्धार्थ कुंकोलेंकर को कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट ने 1,758 वोटों से हरा दिया है। मोंसेरेट को 8,748 वोट मिले, जबकि कुंकोलेंकर को 6,990 वोट मिले।

    2 लोकसभा सीटों, 4 विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना शुरू

    गोवा की दो लोकसभा सीटों पर और चार विधानसभा उपचुनावों की मतगणना गुरुवार को दो मतदान केंद्रों पर शुरू हो गई।

    यहां 23 अप्रैल को संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में उत्तरी गोवा सीट पर केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार बार सांसद रहे श्रीपद नाइक का मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोड़ांकर से था।

    दक्षिण गोवा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार फ्रांसिस्को सारदिन्हा का मुकाबला मौजूदा सांसद नरेंद्र सवाइकर से है।

    दोनों सीटों पर 74.72 प्रतिशत मतदान हुआ था।

    मंद्रेम, मापुसा और शिरोडा विधानसभाओं पर उपचुनाव 23 अप्रैल को आम चुनावों के साथ हुए थे।

    इसके बाद 19 मई को पणजी विधानसभा पर उपचुनाव हुए थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *