Thu. Apr 25th, 2024
    गूगल असिस्टेंट google assistant screen in hindi

    दुनिया की सबसे दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने गुरुवार को ये ऐलान किया है कि गूगल भारत में गूगल असिस्टेंट के माध्यम से अब ओला, उबर समेत कई अन्य कैब सर्विस की कैब को बुक करने की सुविधा की शुरुआत कर रहा है।

    यूजर को अब अपनी कैब बुक करने के लिए गूगल असिस्टेंट को महज़ आदेश देना होगा और गूगल असिस्टेंट आपके लिए आपकी कैब बुक कर देगा।

    गूगल असिस्टेंट के इस फीचर के लिए अपडेट दे दिया गया है।

    गूगल की ये सुविधा एंड्राइड, आईफोन, गूगल होम व् ऐसी अन्य सभी डिवाइस में उपलब्ध है, जिसमें गूगल असिस्टेंट उपलब्ध है।

    इसी के साथ गूगल असिस्टेंट न सिर्फ आपकी कैब को बुक करेगा, बल्कि गूगल मैप में उसकी लोकेशन की जानकारी देते हुए, यात्रा का किराया व कैब के गंतव्य तक पहुँचने का संभावित समय भी बताएगा।

    इसके लिए बस यूजर को गूगल असिस्टेंट को एक बार ‘हे गूगल’ कहना होगा, इसके बाद यूजर गूगल को कैब बुक करने के निर्देश दे सकेगा। निर्देश मिलते ही गूगल असिस्टेंट आपकी यात्रा की पुष्टि के लिए आपके सामने संबन्धित ऐप खोल देगा, एक बार पुष्टि हो जाने पर गूगल आपको समय-समय पर अपडेट देता रहेगा।

    गूगल के अनुसार अभी ये सुविधा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे अन्य भाषाओं में भी लेकर आया जाएगा।

    गूगल के प्रॉडक्ट मैनेजर विशाल दत्ता ने कहा है कि “गूगल हमेशा से ही अपने यूजर्स के सामने नयी तकनीक परोसता रहा है। अब गूगल असिस्टेंट के माध्यम से यूजर अपने हाथों का इस्तेमाल किए बिना भी कैब को बुक कर सकेगा।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *