Fri. Apr 19th, 2024
    संत गुरमीत राम रहीम बलात्कार मामला

    हरियाणा पुलिस ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के भक्तों को पंचकुला से वापस भेजना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि पंचकुला को खली कराया जाए। ऐसे में पुलिस ने आर्मी की मदद से छेत्र को खली करना शुरू कर दिया है।

    जाहिर है डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर आज पंचकुला सीबीआई कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा। उनपर उनके ही एक साध्वी के बलात्कार का आरोप है। इस मामले में पिछले कई सालों से अदालत में केस चल रहा है। आज अदालत अपना फैसला सुनाएगी। अदालत के फैसले से पहले बाबा के भक्तों ने पंचकुला में जुटना शुरू कर दिया था।

    ख़बरों के अनुसार करीबन 5 लाख लोग पंचकुला और आसपास के इलाकों में इकठ्ठा हो गए थे। फैसले के दिन कई लाख लोग और जमा हो सकते थे। ऐसे में पुलिस ने पंचकुला और आसपास के इलाकों को सील कर दिया था और यातायात से सभी नियमों को बंद कर दिया था। इसके बावजूद करीबन 5 लाख लोग शहर में पहुँच गए थे।

    इसको देखर हरयाणा हाई कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगते हुए कहा कि पुलिस की नाकाबंदी के बावजूद इतने लोग शहर में कैसे जमा हो गए? कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर को बर्खास्त करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस सकते में आयी और उन्होंने कल शाम लोगों को शहर से बाहर भेजना शुरू कर दिया था। पुलिस ने लोगों को भेजने के लिए बसों का भी इन्तज़ाम किया था।

    पुलिस का दावा है कि तक़रीबन पुरे शहर को खाली करवा दिया जाएगा। और फैसले वाले दिन कुछ भी उपद्रव नहीं होगा। जाहिर है बाबा के भक्त फैसला बाबा के खिलाफ आने पर कुछ भी कर सकते हैं। ख़ुफ़िया जानकारी के अनुसार बाबा के भक्तों ने हथियार जमा कर लिए हैं। फैसला बाबा के खिलाफ आने पर ये भक्त प्रशाशन को बिगड़ने की कोशिश जरूर करेंगे। इसको देखते हुए सरकार ने हज़ारों की संख्या में सुरक्षाबलों को बुला लिया है। आर्मी, सीआरपीएफ, पुलिस आदि भारी संख्या में तैनात हैं।

    सैनिकों ने हरियाणा और पंजाब के लगभग सभी इलाकों में कर्फू लगा दिया है। सभी बसें और ट्रैन रद्द कर दी गयी हैं, और मोबाइल सम्बंधित सेवाएं ठप्प कर दी गयी हैं। इस तरह लोगों का हिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।