Wed. May 22nd, 2024
गुजरात विधानसभा चुनाव

वगरा विधानसभा क्षेत्र गुजरात के भरूच जिले में स्थित है जो गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से एक है। 2011 में हुई जनगणना के अनुसार वागरा तालुका की कुल जनसंख्या 1,00,044 है जिसमें से 53,489 आबादी पुरुषों की हैं तथा 46,555 आबादी महिलाओं की है। 2011 में कुल 21,590 परिवार वगरा तालुका में रहते थे। आपको बता दें कि वगरा तालुका का औसत लिंग अनुपात 870 है। 2011 में की गई जनगणना अनुसार, वगरा एक ग्रामीण क्षेत्र है और यहाँ की पूरी आबादी ग्रामीण इलाकों में निवास करती है। आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद भी इस क्षेत्र की औसत साक्षरता दर 80.2% है।

2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आँकड़ों के अनुसार भरुच के इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,81,488 है। यदि पुरुष मतदाताओं की बात करें तो यह आँकड़ा 94,190 तक जाता है जबकि महिलाओं की आबादी 87,296 है। इस क्षेत्र में 222 मतदान केंद्र है। इस क्षेत्र के विधायक भाजपा के अरुणसिंह राणा है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के इकबाल पटेल को 14,318 मतों के अंतर से हराया था। जिस प्रकार हम चौंसर में अंदाजा नहीं लगा सकते कि कब, कौन, कैसे और कहाँ खेल में बाजी मार ले जाए उसी तरह भरुच के इस विधानसभा क्षेत्र में भी सियासत का हाल कुछ ऐसा ही रहा है। कभी भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई देता है, तो कभी कांग्रेस सत्ता की बाजी मार ले जाती है। पिछले काफी समय से ऐसा ही चला आ रहा है। हम कह सकते है कि कुछ समय के लिए कांग्रेस ने सत्ता की बागड़ोर अच्छे से सँभाल रखी थी, परन्तु यह राजनीति है जो समझ के परे है।

अब अगर धार्मिक और सियासी नजरिए से देखे तो कुछ इस प्रकार के आँकड़ें हमारे सामने आते है जो वगरा विधानसभा सीट की वास्तविक दशा को दर्शाते है :

धर्म

कुल योग %
हिन्दू 77,498

77.46%

मुस्लिम

22,213 22.2%
सिख 66

0.07%

जैन

119 0.12%
ईसाई 63

0.06%

बौद्ध

13 0.01%
अन्य धर्म 13

0.01%

 

कुल योग महिला पुरुष
अनुसूचित जाति 4,450 2,179

2,271

अनुसूचित जनजाति 25,028 12,107 12,921