Thu. May 16th, 2024
गुजरात विधानसभा चुनाव

गाँधीनगर गुजरात की राजधानी कहलाती है परन्तु राजधानी का सही मायने में अर्थ क्या है? शायद वही जो राज्य में किसी की सत्ता, शासन और उसके राज को निर्धारित करे, जो सत्ता का केंद्र हो। मानसा विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्र में से एक है। यह गाँधीनगर जिले में स्थित है। मानसा विधानसभा क्षेत्र 2008 सीमांकन के बाद अस्तित्व में आया था। 2011 के आकड़ों के अनुसार मानसा की कुल आबादी 30,347 है। मानसा शहर का लिंगानुपात 885 है। 2012 के विधानसभा चुनाव में विजय पाए कांग्रेस नेता अमित भाई चौधरी विधायक के रूप में मानसा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में अमित भाई चौधरी ने भाजपा नेता डी डी पटेल को चुनाव में 8,028 वोट अर्थात 5.6% वोट के अंतर से हराया था। 2014 में हुए लोकसभा चुनावों के अनुसार यहाँ पर मतदातों की कुल संख्या 2,01,488 है।

आपको बता दें मानसा को अगर भाजपा का गढ़ कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्योंकि 1995 से लेकर 2007 तक लगातार चार विधानसभा चुनाव जीत भाजपा ने मानसा पर शासन किया है। परन्तु 2012 के चुनावों में सारे समीकरण को बदलते हुए कांग्रेस ने मानसा के चुनावी रणक्षेत्र में अजेय रही भाजपा को परास्त किया था। यदि अब इन सब बातों को छोड़ हम राजनीति के उस पहलू की बात करे जो सत्ता का मुख्य केंद्र है तो कुछ ये आंकड़ें हमारे सामने आते है :

धर्म कुल योग %
हिन्दू 29,087 95.85%
मुस्लिम 1,027 3.8%
सिख 25 0.08%
जैन 114 0.38%
ईसाई 16 0.05%
बौद्ध 7 0.02%
अन्य धर्म 2 0.01%

 

कुल योग महिला पुरुष
अनुसूचित जाति 1,893 911 982
अनुसूचित जनजाति 76 43 43

गुजरात में चुनाव का राज ये गहरा है,

हर तरफ सियासत का पहरा है,

ढूँढ रही है जनता की आँखें किसी प्रत्याशी को,

लेकिन इस कदर सियासी है चादर ओढ़ बैठे है वो,

ना जाने यह उनका कौन सा चेहरा है।

अभी तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने यह साफ नहीं किया है कि उनकी तरफ से कौन सा उम्मीदवार चुनावी मैदान में पार्टी का नेतृत्व करेगा।