Sat. Apr 20th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    पोरबंदर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का जन्मस्थल होने की वजह से विश्वभर में प्रसिद्द है। लेकिन आज कल यह जगह राजनीतिक कारणों से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस जगह की कुल आबादी 2011 के सेन्सस के अनुसार 5,85,449 है, जिसमे से 3,00,209 पुरुष तथा 2,85,240 महिलाएं है।

    पोरबंदर की परेशानियां तथा चुनौतियां भी एक सामान नहीं है, क्योंकि यहाँ की आबादी लगभग आधे-आधे हिस्से में गांव तथा शहर में बसी हुई है। पोरबंदर की 51.20 फीसदी आबादी शहरी है तो वहीं 48.80 फीसदी आबादी ग्रामीण है।

     

    श्रेणी

    पुरुष महिलाएंकुल योग

    जनसंख्या

    3,00,2092,85,240

    585,449

    साक्षरता दर75.78%83.45%

    75.78%

    2011 की जनगणना के अनुसार पोरबंदर की जनसंख्या का आंकलन

    अगर धार्मिक जनसंख्या की दृष्टि से इस जगह को देखा जाए तो हम पाएंगे कि यहाँ हिन्दू एक बहुसंख्यक समाज है। यहाँ की हिन्दू आबादी 93.90 % है जो कि बाकी अन्य धार्मिक आबादी से कहीं ज्यादा है। इस लिहाज से यहाँ पर हिन्दुओं को एक बड़े वोट बैंक के रूप में देखा जाता है। चुनावी वादें भी हिन्दुओं को ध्यान में रखकर किए जा रहें हैं।

     

    धर्म

    कुल आबादी फीसदी

    हिन्दू

    5,49,74993.90 %

    मुस्लिम

    33,565

    5.73 %

    सिख

    248

    0.04 %

    ईसाई

    5000.09 %
    जैन 515

    0.09 %

    बौद्ध 91

    0.02 %

    अन्य38

    0.01 %

    2011 की जनगणना के अनुसार पोरबंदर की धार्मिक जनसंख्या का आंकलन

    इस जगह से विधानसभा के सदस्य बीजेपी पार्टी से बाहुबली बोखारिया हैं। बता दें कि पोरबंदर की सीट पर कांटे की लड़ाई हैं। अगर हम 2012 के विधानसभा चुनावों के परिणामों पर नजर डाले तो पाएंगे कि दोनों ही पार्टियों के पास इस समय बराबर का सामर्थ्य हैं। दोनों नेताओं में पहले से ही राजनीतिक युद्ध चलता रहता हैं तथा दोनों ही नेता यहाँ से विधानसभा की सीट जीत चुके हैं।

    पोरबंदर में 2012 का विधानसभा चुनाव यादगार माना जाता हैं। बाबूभाई बोखारिया को 53.15 फीसदी वोट मिले थे तो वहीं कांग्रेस के अर्जुन मोडवाड़िया भी 41.40 फीसदी वोट लेने में सफल हो गए थे। 2007 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूरे गुजरात में भारी सफलता मिली थी, उसके बावजूद पोरबंदर की सीट को कांग्रेस ने जीत लिया था। इस बार पोरबंदर की सीट चर्चा का विषय बनी हुई है।