Sat. Apr 20th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    देदीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। देदीपाड़ा विधानसभा सीट नर्मदा जिले में स्थित है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के सदस्य के लिए आरक्षित है। 2011 के जनगणना के मुताबिक, नर्मदा जिले के देदीपाड़ा तालुका की कुल जनसंख्या 1,74,449 है। इनमें से पुरुषों की आबादी 88,235 हैं जबकि 86,214 आबादी महिलाओं की है। 2011 में देदीपाड़ा तालुका में कुल 35,271 परिवार थे और देदीपाड़ा तालुका का औसत लिंग अनुपात 977 था। 2011 में हुई जनगणना के अनुसार यहाँ के 5.2% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि 94.8% ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 85% है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 63.4% है। इस क्षेत्र की औसत साक्षरता दर 64.54% है।

    2014 में हुए लोकसभा चुनाव से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार नर्मदा के इस विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1,81,278 है। यदि पुरुष मतदाताओं की बात करें तो यह आँकड़ा 91,028 तक जाता है जबकि महिलाओं की आबादी 90,250 है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 273 मतदान केंद्र है। इस क्षेत्र के विधायक भाजपा के मोतीलाल वासवा है जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अमरसिंह वासवा को 2,555 मतों के अंतर से हराया था। दरअसल जिस प्रकार नर्मदा नदी का स्वाभाव है कि उसमे कभी ठहराव नहीं आता, ठीक उसी प्रकार नर्मदा के इस क्षेत्र में भी सत्ता का कभी ठहराव नहीं आया, कहने का अर्थ है कि यहाँ कभी किसी राजनीतिक पार्टी का 1990 के बाद से वर्चस्व कायम नहीं हो पाया है।

    अब अगर धार्मिक और सियासी नजरिए से देखे तो कुछ इस प्रकार के आंकड़ें हमारे सामने आते है जो  देदीपाड़ा विधानसभा सीट की वास्तविक दशा को दर्शाते है :

    धर्म

    कुल योग%
    हिन्दू1,69,428

    97.12%

    मुस्लिम

    1,4310.82%
    सिख16

    0.01%

    जैन

    690.04%
    ईसाई2,952

    1.69%

    बौद्ध

    140.01%
    अन्य धर्म367

    0.21%

     

    कुल योगमहिलापुरुष
    अनुसूचित जाति498228

    270

    अनुसूचित जनजाति1,68,18183,206

    84,975