Tue. Apr 16th, 2024
    गुजरात विधानसभा चुनाव

    गुजरात का चुनावी युद्ध अब इस मुकाम पर पहुँच चुका है कि अब कोई पूर्वानुमान लगाना और आंकलन करना भी कठिन है। ऊपर से बात जब राज्य के शासन को निर्मित करने वाली राजधानी की हो, तो इसका मूल्य बहुत अधिक हो जाता है। गुजरात के 182 विधानसभा क्षेत्रों में से एक कलोल विधानसभा क्षेत्र गाँधीनगर जिले में स्थित है। 2011 में सेन्सस की एक रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र की कुल आबादी 3,56,127 है, जिनमें पुरुषों की संख्या 1,86,855 है तथा महिलाओं की संख्या 1,69,272 है।

    आपको बता दें कि 2011 में हुई जनगणना के अनुसार कलोल की कुल जनसंख्या में से 47.1% लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं जबकि ग्रामीण इलाकों में 52.9% लोग रहते हैं। शहरी क्षेत्रों में औसत साक्षरता दर 87.2% है जबकि ग्रामीण इलाकों में यह 81.1% है। इसके अलावा कलोल तालुका में शहरी क्षेत्रों का लिंग अनुपात 886 है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 924 है। कलोल तालुका की कुल साक्षरता दर 83.97% है। कलोल तालुका की पुरुष साक्षरता दर 79.57% है और महिला साक्षरता दर 66.9 5% है।

    वर्तमान समय में कलोल के विधायक कांग्रेस के बलदेवजी चन्दूजी ठाकोर है, जिन्होंने 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. अतुलभाई पटेल को को मात्र 343 वोटों से हराते हुए क्षेत्र में कांग्रेस के हाथ की पकड़ को बनाए रखा था। वैसे आपको बता दें कि गुजरात की इस चुनावी सीट पर पिछले काफी समय से भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। 1990, 1995 और 2002 में भाजपा यहाँ से विजयी रही थी और 1998, 2007 और 2012 में कांग्रेस को इस सीट पर जीत हाथ लगी थी। यह आंकड़ें इस सीट पर सत्ता की अस्थिरता को दर्शाते हैं।

    अब यदि चुनावी दृश्टिकोण से देखें तो धर्म, जाति को आधार मानते हुए चुनावी गणित को हम नीचे दी गई तालिका से समझ सकते है :

    धर्मकुल योग%
    हिन्दू3,32,05193.24%
    मुस्लिम20,6815.81%
    सिख4700.13%
    जैन1,7960.5%
    ईसाई5770.16%
    बौद्ध1250.04%
    अन्य धर्म290.01%

     

    कुल योगमहिलापुरुष
    अनुसूचित जाति34,73216,37818,354
    अनुसूचित जनजाति2,6011,4451,156