Fri. Mar 29th, 2024
    गुजरात विधानसभा

    आनंद भारत में गुजरात का एक जिला है। आनंद जिले में 8 तालुका, 347 गांव और 17 नगर हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, आनंद जिले में 4,27,605 घर है और जिले की कुल आबादी 20,92,745 है। आनंद जिले में 10,87,224 पुरुष और 10,05,521 महिलाएं हैं। 0-6 आयु वर्ग के बच्चों की आबादी 2,54,008 है जो कुल आबादी का 12.14% है। आनंद जिले का लिंग अनुपात 925 की तुलना में 919 है जो कि गुजरात राज्य का औसत है। आनंद जिले की साक्षरता दर 74.13% है, जिसमें से 80.43% पुरुष साक्षर हैं और 67.31% महिलाएं साक्षर हैं।

    जिले की कुल आबादी में से 69.66% जनसंख्या शहरी क्षेत्र में और 30.34% ग्रामीण इलाकों में रहती है। आनंद जिले में कुल जनसंख्या का 4.99% अनुसूचित जाति (एससी) और 1.19% अनुसूचित जनजाति (एसटी) हैं। आपको बता दें 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार आनंद में मतदाताओं की कुल संख्या 2,56,040 है जिनमें पुरुषों की संख्या 1,31,467 तथा महिलाओं की संख्या 1,24,572 है। गुजरात के इस जिले में पिछले कुछ समय से भाजपा का दबदबा बना हुआ है लगातार तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा का विजयी होना क्षेत्र में कमल की छाप को दर्शाता है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिलीपभाई मणिभाई पटेल ने कांग्रेस के कांतिभाई सोढा परमा को 987 वोटों से हराया था।

    अगर धर्म और जाति आधारित सियासी आंकड़ों पर गौर करें तो नीचे दी गई तालिका सबकुछ दर्शाती है :

     

    धर्मकुल योग%
    हिन्दू17,98,79485.95%
    मुस्लिम2,50,91911.99%
    सिख1,5240.07%
    जैन8,5910.41%
    ईसाई29,7891.42%
    बौद्ध2670.01%
    अन्य धर्म1420.01%