Fri. Apr 19th, 2024

    केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। गुरुवार को गिरिराज सिंह ने कहा, विद्यालयों में भगवत गीता पढ़ाई जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा, हम अपने बच्चों को मिशनरी स्कूलों में भेजते हैं। वह आईआईटी से पास होते हैं, इंजीनियर बनते हैं और विदेश जाकर नौकरी करते हैं। उनमें से अधिकतर बच्चे बीफ खाने लगते हैं, क्यों?

    इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, क्योंकि हमने उन्हें अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को नहीं सिखाया।

    अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इससे पहले सीएए विरोध को लेकर राहुल गांधी पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि, भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा था, जो भारत के हैं। उन्हें इस कानून से कोई तकलीफ नहीं है। तकलीफ है तो केवल कांग्रेस और टुकड़े टुकड़े गैंग को।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *