Thu. Apr 25th, 2024
    गली बॉय: बर्लिन फिल्म फेस्टिवल से आई आलिया भट्ट, रणवीर सिंह और ज़ोया अख्तर की तस्वीरें

    अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों जर्मनी में चल रहे बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा बनने गए हुए हैं। उनकी फिल्म “गली बॉय” को एक स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए चुना गया है। उन दोनों के साथ फिल्म की निर्देशक ज़ोया अख्तर और निर्माता रितेश सिधवानी भी जर्मनी का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

    अपनी रेड कार्पेट उपस्थिति के पहले, “गली बॉय” टीम ने मीडिया से बातचीत की और शहर के दर्शनीय स्थलों की यात्रा की। चेक ट्राउजर और रंगीन पुलोवर में सजे विशाल चश्मे और एक अलग हेयरडू के साथ तैयार किया गया, रणवीर का लुक कार्यक्रम में सामान्य था। उनके साथ सह-कलाकार आलिया भी शामिल हुईं, जो एक सीक्विन बॉडीकॉन ड्रेस में चमक रही थी।

    https://www.instagram.com/p/BtocNTjHddB/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtoTHEKhEaD/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Btocdq-nyWO/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtociNInKod/?utm_source=ig_web_copy_link

    जबकि ज़ोया, निखिल थम्पी के सूट में स्मार्ट लग रही थी।

    https://www.instagram.com/p/BtomLg9D7LW/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtodB_3HGbG/?utm_source=ig_web_copy_link

    बर्लिन पर निकलने से पहले, रणवीर ने टाइम्स नाउ को बताया था-“फिल्म फेस्टिवल पर मैं पहली बार जा रहा हूँ। मैं कभी भी दर्शक के तौर पर या अपनी खुद की फिल्म के लिए भी नहीं गया। ये सचमुच मेरा पहली बार होगा।”

    “गली बॉय” मुंबई की स्ट्रीट रैप कल्चर को गहराई से दिखाता है और डिवाइन और नेज़ी जैसे रैपर्स के जीवन से प्रेरित है। रणवीर ने खुद फिल्म में काफी गाने गाए हैं। उनका ‘अपना टाइम आयेगा’, ‘मेरी गली में’ और ‘दूरी’ पहले से ही दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

    “गली बॉय” का प्रीमियर आज बर्लिन में होगा, जो 7 से 17 तारीख तक आयोजित किया जा रहा है। और ये सिनेमाघरों में, 14 फरवरी को दस्तक देगी।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *