Sat. Apr 20th, 2024
    गर्म पानी पीने के फायदे

    शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबके लिए आवश्यक है। गर्म पानी का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इससे पाचनतंत्र ठीक ढंग से कार्य करता है। इसके सेवन से व्यक्ति तनाव रहित महसूस करता है।

    इसलिए सुबह बेड से उठते ही आपको गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। लेकिन पानी गर्म करते वक्त पानी के तापमान का ध्यान अवश्य देना चाहिए। अधिक गर्म पानी आपकी जीभ पर मौजूद टेस्ट बड को भी नुकसान पहुंचा सकता है। पानी के सेवन के वक्त अगर आप कुछ बुँदे नींबू की डाल लें, तो यह और भी बेहतर होगा।

    इस लेख में हम मुख्यत गर्म पानी पीने से शरीर को होनें वाले फायदों के बारे में चर्चा करेंगे।

     1. कब्ज से राहत

    गर्म पानी पीने से आपकी आंतों में जमा खाद्य पदार्थ आसानी से टूटते है जब ऐसा होता है, आंतों में फंसे पुराने अपशिष्ट पदार्थ को आपके शरीर से बाहर निकलने में आसानी होती है। नियमित रूप से गर्म पानी पीना पेट की समस्याओं को ठीक रखता है। अगर आप नियमित रूप से अगर इसका सेवन नहीं भी करते हैं तो कब्ज के समय गर्म पानी का सेवन उत्तम उपाय रहेगा।

    2. वजन कम करने में सहायक

    गर्म पानी का सेवन शरीर के तापमान नियंत्रण प्रणाली को जगाता है। इसके अलावा यह शरीर में मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को बढ़ाता है। गर्म पानी आपके आंत से अपशिष्ट पदर्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। सभी विषैले तत्व जब बाहर हो जाते हैं और मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया सही ढंग से चलती है तो वजन धीरे धीरे सामान्य हो जाता है।

    3. तनाव को कम करता है

    गर्म पानी पीने से केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्यों में सुधार होता है। अगर आप गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आप ऊर्जावान महसूस करते हैं, एक अध्ययन के अनुसार गर्म पानी के बाद गर्म दूध के सेवन से व्यक्ति एकदम तनाव मुक्त हो जाता है।

    4. हाइड्रेटेड रखता है

    अध्यन के मुताबिक हर व्यक्ति को अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। लेकिन बहुत से लोग इतना पानी का सेवन नहीं कर पाते इसलिए सुबह उठाते ही गर्म पानी का सेवन करना अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिये और रात को सोने से पहले ये आपको हाइड्रेटेड रखेगा।

    5. रक्तसंचार में सहायक

    गर्म पानी के सेवन और गर्म पानी से स्नान करना दोनों ही फायदेमंद है। गर्म पानी के सेवन से आपकी नसें और धमनियाँ फैलती है जिसके माध्यम से शरीर में खून आसानी से संचारित होता है। इसके अलावा रात में गर्म पानी से स्नान करके सोने से अच्छी और तनाव रहित नींद आती है।

    6. विषैले तत्वों को कम करता है

    गर्म पानी के सेवन और स्नान करने से शरीर का तापमान आंतरिक रूप से बढ़ना शुरू होता है। गर्म पानी के सेवन से शरीर की अंतःस्रावी प्रणाली सक्रिय हो जाती हैं, और शरीर से पसीना आना शुरू हो जाता है। यह थोड़ा असहज हो सकता है, लेकिन शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में गर्म पानी बेहद सहायक है।

    7. सर्दी जुकाम में राहत

    आपको अगर अक्सर छाती में जकड़न और जुकाम शिकायत रहती है तो गर्म पानीका सेवन आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। गर्म पानी पीने से गला सही रहता है और खराश से आराम मिलता है।

    8. पीरियड्स के दर्द को कम करे

    पीरियड्स का दर्द अक्सर महिलाओं के काम पर ब्रेक लगा देता है। इसके अलावा नसों में दर्द की वजह से झुकना भी मुश्किल हो जाता है। गर्म पानी इस स्थिति में राहत का काम करता है। पीरियड्स के दौरान पेट को गर्म पानी से सेकने से दर्द में काफी आराम मिलता है।

    9. बालों के लिए सही

    गर्म पानी का सेवन बालों और शरीर की त्वचा के लिए भी बहुत बेहतरीन होता है। इसके प्रयोग से बाल चमकदार बनते हैं, बालों के ग्रोथ के लिए गर्म पानी का सेवन फायदेमंद होता है।

    10. खांसी का उपचार

    बदलते मौसम के साथ खांसी हो ही जाती है। खांसी के लिए बाजार में तमाम दवाएं उपलब्ध हैं लेकिन गर्म पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर उसका सेवन करने से खांसी की समस्या बिना किसी दवा के दूर हो सकती है।

    2 thoughts on “गर्म पानी पीने से होने वाले 10 महत्वपूर्ण फायदे”
    1. agar main roz subah uthkar 1 glass garam paanin peeta hoon to mera 10 kilo weight kab tak kam ho jaayega ?? kyaa ye 2 din mein ho saktaa hai?

    2. hamaare liye garam paani peena subah zyaada faaydemand hotaa hai yaa fir shaam ko? hamen kitnaa garam paani peena chaahiye?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *