Fri. Apr 26th, 2024

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा दो दिन की भारत यात्रा के लिए शुक्रवार को आएंगे। वह भारतीय गणतंत्र समारोह के भी मुख्य अथिति होंगे। दक्षिण अफ्रीका के मुख्यमंत्री के साथ प्रथम महिला डॉक्टर तशेपो मोटसेपे भी भारत आएंगी। साथ ही नौ मंत्रियों वाला उच्च प्रतिनिधि समूह, वरिष्ठ अधिकारियों  और 50 व्यापार सदस्यों के व्यापार समूह भी साथ मे आएगा।

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के बाद वह पहले राष्ट्रपति होंगे जो गणतंत्र दिवस में मुख्य अथिति होंगे। यह सायरिल रामफोसा की पहली भारत यात्रा होगी।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति रामफोसा के साथ प्रथम महिला भी 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की गवाह होंगी। वह गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सायरिल रामफोसा संयुक्त हिट वाले द्विपक्षीय मसलो, क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर बातचीत करेंगे। नरेंद्र मोदी मेहमानों के लिए 25 जनवरी को लंच का आयोजन करेंगे।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से भारत और दक्षिण अफ्रीका की करीबी दोस्ती मज़बूत व व्यापक होगी। दोनों ही नेता 25 जनवरी को इंडिया-साउथ अफ्रीका बिज़नेस फ़ोरम को भी संबोधित करेंगें। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति का मंडेला-गांधी फ्रीडम लेक्चर भी  इंडियन कॉउन्सिल जोफ वर्ल्ड अफेयर द्वारा आयोजित किया जाएगा।

    शुक्रवार की शाम को सायरिल रामफोसा के सम्मान में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राज्य बैंकेट की मेजबानी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका साल 1977 से करीबी और बहुमूल्य रणनीतिक साझेदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। जो इतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक तरीके से जुड़ी हुई है।

    भारतीय मूल के 15 लाख लोग अभी दक्षिण अफ्रीका में रहते है, जबकि 150 से अधिक भारतीय कंपनियों ने दक्षिण अफ़्रीका में निवेश किया है। भारत दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच साझेदारों में से एक है। साल 2018- 2019 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 10.65 अरब डॉलर तक बढ़ गया था, साल 2017-18 में यह 9.38 अरब डॉलर था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *