Fri. Mar 29th, 2024
    नितिन गडकरी

    देश के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अत्यधिक तेल आयात को देश में उत्पन्न हुए आर्थिक संकट का सबसे बड़ा कारण बताया है।

    मीडिया से रूबरू होते हुए गडकरी ने कहा कि संबन्धित मंत्री लगातार इस पर चर्चा करके कोई न कोई हल निकालने की कोशिशो में लगे हुए हैं, जिससे जल्द ही जनता को राहत दिलाई जा सके।

    भारत इस वक्त विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। भारत अपनी जरूरत का करीब 80 फ़ीसद तेल आयात करता है।

    एक ओर जहां अमेरिकी डॉलर के मुक़ाबले भारतीय रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है, वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम 85 डॉलर प्रति बैरेल तक पहुँच गए हैं, जिसके बाद भारत को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

    आर्थिक संकटों में उलझे भारत के बाज़ार को भी संभलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। सेंसेक्स ने जहाँ आज दिन के मध्य तक 800 अंक का गोता लगाया है, वहीं दूसरी ओर डॉलर के मुक़ाबले रुपया अपने इतिहास के न्यूनतम स्तर 73.77 रुपये प्रति डॉलर तक पहुँच गया है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *