Thu. Apr 25th, 2024
    facts about crow in hindi

    कौए ऐसे पक्षी होते हैं जिन्हें अक्सर बदसूरती से सम्बोधित किया जाता है। लेकिन ये पक्षी बहुत ही समझदार होते हैं, जो अपने आस-पास के वातावरण को आसानी से अपना लेते हैं।

    लेकिन इनकी आवाज़ हमें सुहाती नहीं है, और अक्सर जो लोग अच्छे सुर और ताल से नहीं गा पाते हैं, उनकी तुलना कौए से की जाती है।

    इस लेख में हम आपको कौओं से सम्बंधित ऐसे रोचक तथ्य बताएँगे, जिन्हें जानकर आप जरूर अचंभित हो जायेंगे।

    कौवा के बारे में रोचक तथ्य (facts about crow in hindi)

    1. करीबन 40 प्रकार के कौए होते हैं, और हर प्रकार के आकार अलग-अलग होते हैं।
    2. रेवन एक प्रकार का कौआ होता है, जो साधारण कौए से बड़ा होता है। इनकी आवाज़ भी ज़्यादा कर्कश होती है, और चोंच ज़्यादा भारी।
    3. कौए दुनिया के हर जगह में पाए जाते हैं, सिवाय अंटार्टिका के।
    4. इन्हें रहने के लिए खुली जगह पसंद है जहाँ बहुत सारे पेड़ हों।
    5. जैसा पहले बताया गया है, कौए बहुत ही समझदार होते हैं। इन्हें उनके बढ़िया तरीके से सम्पर्क कर पाने के गुण के लिए जाना जाता है।
    6. रिसर्च बताता है कि कौवे अगर एक बार एक चेहरे को देख लेते हैं, तो उसे आसानी से नहीं भूलते हैं।
    7. कौए अक्सर अकेले रहना पसंद करते हैं।
    8. जब एक कौआ मर जाता है, तो अन्य दूसरे कौए उसका शोक मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं।
    9. शोक मनाने के साथ-साथ, वो ये भी जानने की कोशिश करते हैं की मौत का क्या कारण है।
    10. कई कौए एक जगह से दूसरे जगह उड़ते ही रहते हैं। लेकिन अन्य कौए, सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर, दूसरे गरम जगह की तरफ उड़ जाते हैं।
    11. कौए पौधे खराब कर देते हैं। लेकिन ये अन्य मकौड़ों से भी पौधे की सुरक्षा करते हैं।
    12. मरे हुए जानवरों को और रस्ते पर पड़े कचरे को, कौए अक्सर साफ कर देते हैं।
    13. कौए कुछ भी खा लेते हैं। वे ना तो पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं और ना ही मांसाहारी।
    14. ये अक्सर उन्हीं जहगों के आस-पास रहते हैं जहाँ उनका जन्म होता है।
    15. यहाँ रहकर वे अन्य छोटे कौओं की देख-रेख करते हैं, और उन्हें बड़ा करते हैं।
    16. एक कौआ करीबन 4 अंडे देता है।
    17. कौए लगभग 14 साल तक जीते हैं।
    18. कौए अभी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यह अच्छी बात है कि इन्हें विलुप्त होने का खतरा नहीं है।
    19. कौए अलग-अलग धार्मिक बातों से और प्रथाओं से जुड़े हुए हैं।
    20. कौओं को चालू प्रवृती का कहा जाता है।
    21. कई लोग कौओं को एक शगुन मानते हैं, लेकिन अन्य दूसरे उन्हें एक अपशगुन मानते हैं।
    22. कौए पूरी ज़िंदगी एक ही साथी के साथ रहते हैं।
    23. कौओं में बदले की भावना बहुत देर तक रहती है।
    24. अगर उन्हें किसी इंसान से खतरा मेहसूस हो, तो वे दूसरे कौओं को अच्छी तरह से आगाह कर देते हैं।
    25. कई बार कौए इंसानों पर हमला कर देते हैं। लेकिन ऐसे हमले ज़्यादा गम्भीर नहीं होते हैं।
    26. जवान कौए, अपने माता-पिता को छोटे कौओं की देख-रेख करने में मदद करते हैं।
    27. ये पक्षी अन्य जानवरों की, और इंसानों की, नकल उतार सकता है।
    28. जब कौआ अपने घौंसले से बाहर निकलने के लिए तैयार हो जाता है, तो थोड़े दिन के लिए वो ज़मीन पर ही उड़ने के गुण सीखने के लिए रहता है।
    29. कुछ कौओं के मस्तिष्क, इंसानों के मस्तिष्क से ज़्यादा बड़े होते हैं।
    30. कौए अपने साधारण आवाज़ के अलावा भी, अपने एक अलग ही भाषा में बात करते हैं। ये भाषा वे अक्सर किसी अन्य कौए को किसी भी खतरे की चेतावनी देने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
    31. कौए ट्राफिक लाइट को समझ पाते हैं।
    32. कई बार कौए अक्रोट को तोड़ने के लिए, उसे बीच रस्ते में रख देते हैं। जब कोई गाड़ी के द्वारा अक्रोट टूट जाता है, तो कौआ जा कर अक्रोट को खा लेता है।
    33. किसी भी शिकारी को दूर करने के लिए, बहुत सारे कौए इकट्ठा होकर शिकारी से लड़ते हैं।
    34. कौओं का मस्तिष्क, इंसानों के मस्तिष्क जैसा होता है।
    35. कौओं की उपस्थिति बहुत ही पुरानी है।
    36. कौए और उल्लू एक दुसरे के दुश्मन होते हैं।
    37. इन पक्षियों को बिल्लियों से खतरा का अलग संकेत है और इंसानों से खतरा का अलग संकेत है।
    38. कौए एक वेंडिंग मशीन में, खाने के लिए सिक्का डालने की सीख ग्रहण करने की क्षमता रखते हैं।
    39. भारत में लोग मानते हैं कि अगर कोई कौआ हमारे घर के सामने चिल्ला रहा हो, तो उस दिन हमारे घर में कोई अतिथि आने वाला है।
    40. कौए आसानी से हार नहीं मानते हैं।
    41. किसी इंसान के सपने में कौआ दिखना, एक बुरा संकेत माना जाता है।
    42. कौए अक्सर उनके फायदे में आने वाले उपकरण बनाने में काफी अच्छे हैं।
    43. दुनिया के कुछ हिस्सों में लोग कौए को खाते हैं। वे कहते हैं कि कौआ, सुअर के मांस से ज़्यादा स्वादिष्ट और स्वस्थ होता है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    2 thoughts on “कौए से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी”
    1. Crow ki poori duniya me kitni breeds paayi jaati Hain? In breeds me se sabse samajhdar breed kaha paayi jaati hai?

    2. ‌‌‌कौआ कितने प्रकार का होता है। यह तो आपने बताया ही नहीं ।ं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *