Fri. Apr 19th, 2024
    महेंद्र सिंह धोनी कोहली

    इस महीने खेली गई भारत और न्यूज़ीलैण्ड के बीच टी-20 के पहले मुकाबाले में खेलते हुए भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने अपने 18 साल लम्बे करियर से संन्यास ले लिया है। टीम इंडिया ने भी इस दिगज्ज गेंदबाज़ को 10 साल बाद न्यूज़ीलैण्ड से टी-20 मैच जीतते हुए शानदार तरीके विदाई दी। अपने संन्यास के बाद आशीष नेहरा का कहना है कि भारत कि सबसे बड़ी ताकत है उनके दो प्लेयर्स, भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

    दरअसल, सन्यास के बाद पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने एक निजी न्यूज़ चैनल को इंटरव्यू देते हुए अपने 18 साल लम्बे इंटरनेशनल करियर के अनुभव साँझा किए और साथ ही महेंद्र सिंह धोनी पर चल रहे विवाद पर खुल के बात की। आशीष नेहरा ने कहा कि “ड्रेसिंग रूम में विराट और धोनी की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए बहुत जरूरी है, टीम इंडिया भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे दो खिलाड़ी हैं, खासकर पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी का अनुभव युवाओं के लिए बहुत लाभदायक है, मौजूदा भारतीय टीम यह दमखम रखती है कि वह भारत से बाहर जाकर भी विदेश में अच्छा कर सकती है”।

    नेहरा से जब पूछा गया कि आपको किस कप्तान की कप्तानी में क्रिकेट खेलने में सबसे अधिक आंनद आया तो उनका कहना था कि “में दादा(सौरव गांगुली) की कप्तानी में ज्यादा खला हूँ, उस समय हुई इंजरीज को में जयादा तवज्जो नहीं दिया करता था, लेकिन समय के साथ यह मेरे लिए हानिकारक होता गया। दादा हमेशा कहते थे, “आरे आशु तू खेल जाएगा, टेंशन मत कर” लेकिन धोनी अलग तरह के कप्तान है, धोनी जानते है कि किस तरह प्लेयर्स से उनका बेस्ट निकलवाया जा सकता है, धोनी बहुत ही चतुर कप्तान है”।

    धोनी पर चल रहे विवाद पर आशीष नेहरा का कहना कि “धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है, उन्हें 2019 का वर्ल्डकप खेलना चाहिए”।