Fri. Mar 29th, 2024

    दुनिया भर के लिए कोरोना वैक्सीन इस वक्त की सबसे बड़ी चिंता है। लेकिन नया साल शुरू होते ही वैक्सीन पर अच्छी खबरें मिलनी भी शुरू हो गई हैं। कल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ़ाइज़र व बायोएनटेक की वैक्सीन को आपात प्रयोग के लिये मंजूरी दे दी थी। वहीं आज खबर आ रही है कि भारत में कोरोना की वैक्सीन मुफ्त में लगवाई जायेंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ये बयान आया है।

    देश भर के कई राज्यों में कोरोना का ड्राय रन चल रही है। इसमें वैक्सीन लगाने में आने वाली समस्याओं का आकलन किया जाना है। इसी बीच पिछले साल के आखिरी दिन प्रधानमंत्री ने आशा जताई थी कि जल्द ही देश के प्रत्येक ज़रूरतमंद तक वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। साथ ही इसकी तैयारी भी आखिरी चरणों में होने का आश्वासन दिया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि नए साल के पहले महीने में ही वैक्सीन को लेकर कोई महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है। और जल्द ही यह संभव भी हो गया।

    साल के पहले दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दो वैक्सीनों को आपातकालीन प्रयोग की मंजूरी दी थी। और दूसरे ही दिन भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत में हर व्यक्ति को वैक्सीन मुफ्त में मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्रालय कोविडशील्ड वैक्सीन को प्रयोग की मंजूरी दी है। अनुमान यह है कि पहले फेज में तीन करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ड्राय रन की समीक्षा के दौरान ये बात कही।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि पहले फेज में तीन करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाने की योजना है। इन में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मी हैं वहीं दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मचारी हैं। बाकी लोगों को किस तरह वैक्सीन दी जानी है इसपे चर्चा की जानी है। वैक्सीन आने और उसके मुफ्त होने की खबर साल के शुरुआत में ही मिलना कोरोना खत्म होने की दिशा में शुभ संकेत माना जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *