Thu. Apr 25th, 2024
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग को लेकर तो ख़बरों का बाजार काफी दिनों से गरम है और इसी में अपना तड़का लगाया है करन जोहर ने। अपने रियलिटी शो ‘इंडिया गोट टैलेंट’ की शूटिंग के वक़्त, करन सोशल मीडिया पे डालने के लिए छोटी छोटी वीडियोस बनाते रहते है जिसका नाम उन्होंने ‘टूडल्स’ दिया हुआ है। इन वीडियोस में वे, दोनों फीमेल जज से दिलचस्प सवाल पूछते और उनपर टिप्पणियां करते हुए नज़र आते हैं।

और इसी एक वीडियो में मलाइका से अपने टॉक शो “कॉफ़ी विद करन सीजन 6” में इस हफ्ते आये गेस्ट अर्जुन कपूर के बारे में पूछते नज़र आ रहे हैं। वे उनसे पूछते हैं कि उन्हें ये एपिसोड कैसा लगा, जिसके जवाब में मुन्नी कहती हैं कि एपिसोड एकदम हॉट था, ईमानदार था और उन्हें उसकी हर एक बात पसंद आयी।

हम आपको बता दें कि इस शो में अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कहा था कि वे सिंगल नहीं है और जल्द शादी करने का भी सोच रहे हैं। उनके इस खुलासे से उनकी बहन जानवी कपूर और करन जोहर भी हैरान हो गए थे। उन्होंने कहा था कि बीते कुछ महीनो में जो कुछ भी उनके परिवार में हुआ उसके बाद वो भी चाहते हैं कि उनकी ज़िन्दगी में कोई हो।

इस एपिसोड में उनके साथ उनकी सौतेली बहन जानवी कपूर भी नज़र आयी थीं। इन दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में, खासकर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद, जो बदलाव आया है उसपर खुलकर बात की। अर्जुन ने बताया कि अगर उनकी माँ आज ज़िंदा होती तो वे भी यही चाहती कि अर्जुन जानवी और ख़ुशी का साथ दें।

फिल्मो की बात करे तो अर्जुन जल्द परिणति चोपड़ा के साथ ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नज़र आने वाले हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *