Fri. Mar 29th, 2024
    सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर ने खोले अपने घरवालों के राज़

    कॉफ़ी विद करण 6” अब तक का सबसे अच्छा सीजन है। ऐसे ऐसे सितारों को इतना करीब से जानने का मौका बहुत कम शो में मिलता है। और इसका सारा क्रेडिट जाता है शो के मेकर्स को। और करण जौहर को कैसे भूल सकते हैं जिनके सवाल पूछना का तरीका ही ऐसा होता है कि सामने वाला बिना जवाब दिए रह ही नहीं पाता। कल के एपिसोड में, कपूर खानदान की तिगड़ी सोनम कपूर, रिया कपूर और हर्षवर्धन कपूर साथ में कॉफ़ी काउच शेयर करते नज़र आये।

    करण ने शो की शुरुआत में ही बताया कि जब वे इंडस्ट्री में आये थे तो अनिल कपूर ही ऐसे अभिनेता थे जो सबसे पहले करण से हार्दिक रूप में पेश आये थे और अब उनके तीनों बच्चे एक साथ शो में बैठे हैं। शो की मुख्य बातें यहाँ हैं-

    सोनम कपूर ने जब LGBTQ के अधिकारों पर कहा….
    करण ने बताया कि कैसे सोनम हमेशा इनके अधिकारों के लिए लड़ती हैं। इसपर सोनम ने जवाब दिया कि वे एक ऐसे देश की आशा करती हैं जिसमे कोई लेबल ना हो। और वो बहुत खुश हैं कि भारत इसके लिए आगे कदम उठा रहा है और लोग अपनी मर्ज़ी से रह पाएंगे।
    हर्षवर्धन ने बताया कि वे अपनी दोनों बहनों से कितने अलग हैं….
    ऐसा कई बार सुनने में आया है कि हर्ष अपनी बहनों से विपरीत, कितने इंट्रोवर्ट हैं। जब यही सवाल करण ने हर्ष से पूछा तो उन्होंने तपाक से बोला कि उन्हें यह सवाल सोनम और रिया से पूछना चाहिए। रिया ने कहा कि वे एकदम पागल हैं। बहुत शर्मीले और विचारशील हैं। घर में बहुत सी महिलाये हैं। इसपर सोनम ने बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब वे घर से चली गयी हैं इसलिए अब हर्ष बेहतर हो रहे हैं।
    अनिल कपूर का अपने तीनों बच्चो से कैसा रिश्ता है?
    रिया कपूर ने कहा-“सोनम और मेरे पिता के बीच बड़ा दिलचस्प रिश्ता है। दोनों बहुत रचनात्मक और संवेदनशील लोग हैं। दोनों एक दुसरे की प्रतिक्रिया संभाल नहीं सकते। एके मेरे पास आएंगे और कहेंगे कि बेटा क्या तुम ये सोनम को बता सकते हो। और जब मैं उनसे पूछती हूँ कि वो क्यों नहीं बता सकते तो वो कहते हैं कि उसकी प्रतिक्रिया हिंसक हो सकती है। वे एक-दूसरे के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। एके और मैं दोस्तों की तरह हैं। ज्यादा सुरक्षित तो वे सोनम को लेकर ही रहते हैं।
    हर्षवर्धन कपूर: हम दोस्त की तरह हैं।
    सोनम कपूर: मेरे पापा ने मुझे बिगाड़ दिया है। मेरे पापा मुझे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।
    अनिल कपूर की दिनचर्या
    रिया ने बताया कि वे जिम जाते हैं जहाँ वे तीन घंटे बिताते हैं। वर्क आउट तो केवल 45 मिनट्स के लिए ही करते हैं लेकिन बाकी का वक़्त शीशे में खुद को निहारने में लगा देते हैं। वही दूसरी तरफ, सोनम ने बताया कि वे दिन में दो बार जिम जाते हैं और साथ में एक्टिंग क्लासेज भी ले रहे हैं। वे कभी भी चिल्लाने लगते हैं। और उनकी माँ इन सब पर काफी मजाकिया प्रतिक्रिया देती हैं।
    अनिल कपूर ने अपने बच्चो के बारे में बताया….
    अनिल कपूर ने विडियो कॉल के जरिये तीनों के बारे में दिलचस्प बाते बताई। उन्होंने कहा कि वे और सुनीता हमेशा सोनम के लिए परेशान हो जाते हैं जब भी प्रेस मीट के लिए जाती हैं क्योंकि वे पागल हैं और उन्हें पता नहीं होता कि वे कब किसके सामने क्या बोल दे। रिया के बारे में कहा कि वो हमेशा उम्मीद से उल्टा ही काम करती हैं। और हर्ष की तारीफ करते हुए कहा कि वे सबसे ज्यादा समझदार है तीनो में। विडियो के अंत में उन्होंने कहा कि वे और सुनीता बहुत खुशकिस्मती है कि उन्होंने ये तीनो, बच्चो के रूप में मिले हैं।
    फिर अनिल ने रिया से करीना कपूर की मिमिक्री करने के लिए बोला। और उनकी मिमिक्री एपिसोड का सबसे फनी पार्ट थी।
    अब बारी आती है रैपिड फायर की। 
    सोनम कपूर की बारी आने पर उन्होंने बताया कि उनके लिए इंडस्ट्री में कोई कम्पटीशन नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि किस पुरुष अभिनेता के साथ उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा फवाद खान। मगर बाद में कहा कि बदकिस्मती से करण ने उन्हें वापस भेज दिया है। फिर उन्होंने सलमान खान का नाम लिया। अगर किसी शादीशुदा आदमी ने उन्हें प्रोपोस कर दिया तो-सोनम ने कहा कि वे मीटू कहकर उन्हें मना कर देंगी। जब अपने पति आनंद आहूजा को गाना समर्पित करने की बारी आई तो उन्होंने ‘ये रात और दूरी’ गाने का नाम लिया।
    फिर आगे उन्होंने बताया कि वे कभी आनंद का फ़ोन चेक नहीं करती हैं। जब उनसे पूछा गया कि प्रियंका, दीपिका और अनुष्का की शादी में से किसकी शादी ने उन्हें प्रभावित किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें सबकी शादी पसंद आई थी मगर अनुष्का की शादी देखकर वे भावुक हो गयी थी।
    रिया कपूर ने सबसे जल्दी जवाब दिए। उन्होंने खुलासा किया कि वे ‘बधाई हो’ का निर्माण करना चाहती थी। जब उनसे पूछा गया कि दीपिका, अनुष्का और आलिया में से सबसे ज्यादा पैसा कौन कमा सकता है। उन्होंने जवाब दिया स्क्रिप्ट।
    हर्षवर्धन ने कहा कि वे फिल्म ‘अन्धाधुन’ से डेब्यू करना चाहते थे। और सबसे मनोरंजक जवाब तो तब आया जब उनसे पूछा गया कि वे रणबीर से ऐसा क्या लेंगे जो उनके पास नहीं है। हर्ष ने तुरंत कहा आलिया भट्ट।
    और तीनों शर्मीले भाई-बहनों में से हर्षवर्धन ने हैंपर जीत लिया।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *