Fri. Apr 19th, 2024
    शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर

    ऐसा कहा जा रहा है कि करण जौहर ने ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर को एक साथ आने के लिए राजी कर लिया है। 

    ‘कॉफ़ी विथ करण’ का सीजन 6 अभी शुरू ही हुआ है और पहले दो एपिसोड्स ने ही यह बात साबित कर दी है कि यह सीजन ‘कॉफ़ी विथ करण’ का सबसे अलग और अच्छा सीजन है। शो दीपिका और आलिया भट्ट के द्वारा शुरू किया गया और दुसरे एपिसोड में अक्षय और रणवीर सिंह की एक साथ एंट्री ने इस शो में चार चाँद लगा दिए।

    पिछले हफ्ते यह खबर थी कि प्रियंका और निक जोनस इस शो में आने वाले हैं और इनके पहले अनुष्का और विराट के भी शो पर आने के चर्चे हो रहे थे। इन ख़बरों की कोई भी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुयी थी।

    और अब नयी खबर यह है कि ‘कॉफ़ी विथ करण’ के अंतिम एपिसोड में एक साथ आने वाले मेहमान कलाकार होंगे शाहरुख़ खान और रणबीर कपूर। ख़बरों की माने तो करण जौहर ने इन्हें एक साथ शो पर आने के लिए राजी कर लिया है।

    हालांकि इस बात की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुयी है। अगर शाहरुख़ और रणबीर कपूर शो पर एक साथ आते हैं तो यह एपिसोड देखना दर्शकों के लिए मजेदार अनुभव होगा। शाहरुख़ और रणबीर दोनों ही अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं और इन दोनों ने साथ में ‘फ़िल्म फेयर अवार्ड’ की मेजबानी की थी। ‘फ़िल्म फेयर’ के मंच पर दोनों की जुगलबंदी दर्शकों को आज तक याद है।

    अगले हफ्ते इस शो पर आमिर खान आने वाले हैं। ‘कॉफ़ी विथ करण 6’ पर आगे एक साथ आने वाले मेहमान कलाकारों में सैफ अली खान-सारा अली खान, अर्जुन कपूर-जान्हवी कपूर, वरुण धवन-कैटरिना कैफ़, आयुष्मान खुराना-विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ-बादशाह हैं।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *