Fri. Mar 29th, 2024
    priyanka-karan1

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब अधिकारिक तौर पर एक बॉलीवुड-हॉलीवुड कपल हैं। अगर आप अभी भी इस बात से बेख़बर हैं तो आप प्रियंका और निक के सोशल मीडिया एकाउंट्स देख सकते हैं जहाँ यह जोड़ा लगातार एक दुसरे के प्रति अपना प्यार दुनिया को दिखा रहा है।

    https://www.instagram.com/p/Bo_IOJCF2Ry/?taken-by=nickjonas

    हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में हुए अपने ब्राइडल शावर की तस्वीर शेयर की है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही यह जोड़ा शादी के बंधन में बंधने वाला है।

    https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/?taken-by=priyankachopra

    हालांकि हम यहाँ बात कर रहें हैं इस खबर की कि प्रियंका और निक करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आने वाले हैं। पहले यह बताया जा रहा था कि इस शो पर करण जौहर विराट-अनुष्का को बुलाना चाहते थे पर उनके मना  कर देने के बाद करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को इस शो पर बुलाने का मन बनाया है।

    अगर प्रियंका और निक ‘कॉफ़ी विथ करण’ पर आते हैं तो यह वाकई में दिलचस्प होगा। ऐसे तो निक-प्रियंका पहले भी एक दुसरे के बारे में बोलते हुए नज़र आएं हैं पर करण जौहर के शो पर इन दोनों का आना दर्शकों के लिए कुछ अलग अनुभव लेकर आएगा। करण जौहर तो सेलिब्रिटीज से उनके राज़ निकलवाने में पारंगत हैं ऐसे में यह देखना मज़ेदार होगा कि निक और प्रियंका अपने बारे में क्या-क्या बताते हैं।

    अगर निक और प्रियंका इस शो पर आते हैं तो इन दोनों की शादी की डेट्स के बारे में भी करण जौहर बातें निकलवा सकते हैं। इस शो के शुरुआत में ही निक और प्रियंका के आने की खबर थी पर शो की पहली मेहमान कलाकार थीं दीपिका और अलिया भट्ट।

    एक बार करण जौहर ने जब प्रियंका से उनकी शादी के बारे में पूछा था तो प्रियंका ने कहा था कि जब शादी होगी तो दुनिया को पता चल जाएगा और सच में प्रियंका की शादी के पूरी दुनिया में चर्चे हो रहे हैं। अब देखना यह है कि निक और प्रियंका कब तक इस शो पर आते हैं।

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *