Sat. Apr 20th, 2024
    कॉमनवेल्थ खेल 2018

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में विश्व के 71 देशो से करीब 6600 से भी अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। कॉमनवेल्थ खेल के समापन के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    बताते चले की 2022 में होने वाला अगला कॉमनवेल्थ गेम बर्लिन में आयोजित होगा। अंतिम दिन आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट ने डीजे बनकर समारोह में उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया वहीं ऑस्ट्रेलिया के पोएट्री स्लैम प्रतियोगिता के सबसे युवा विजेता सोली रफाएल ने कविता भी सुनाई।

    समारोह में मौजूद राष्ट्रमंडल खेलो के अध्यक्ष लुइस मार्टिन ने राष्ट्रमंडल खेलो के सर्वश्रेठ खिलाड़ी का पुरस्कार न्यूज़ीलैण्ड के भारोत्तोलक डेविड लिती को दिया। डेविड ने पुरुष वर्ग में 105 से अधिक किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

    समारोह के अंत में गोल्ड कोस्ट के महापौर ने इंग्लैंड के शहर के बर्मिंघम के महापौर को राष्ट्रमंडल खेलो का ध्वज सौंपा।

    बर्लिन में आयोजित समापन समारोह लाइव वीडियो की मदद से इंग्लैंड के छोटे शहरों से भी जुड़ा रहा यही नही राजकुमार एडवर्ड ने भी समापन समारोह में शिरकत की और उपस्थित लोगो को सम्बोधित भी किया।

    राष्ट्रमंडल खेलो का मेजबान ऑस्ट्रेलिया कुल 198 पदकों के साथ पदक तालिका में टॉप पर रहा जिसमे उसने 80 स्वर्ण पदक जीते, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर 136 पदकों के साथ इंग्लैंड व भारत ने 66 पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

    ऑस्ट्रेलिया ने 80 स्वर्ण पदको के साथ साथ 59 रजत और इतने ही कांस्य पदक हासिल किये।दूसरे स्थान पर रहे इंग्लैंड ने 45 स्वर्ण, इतने ही रजत व 46 कांस्य पदक हासिल किये।

    भारत के नाम 26 स्वर्ण 20 रजत और इतने ही कांस्य पदक जीते, बेशक चौथे स्थान पर रहे कनाडा ने भारत से अधिक कुल 82 पदक जीते उसके स्वर्ण पदको की संख्या भारत से कम रही।

    कनाडा ने कुल 15 स्वर्ण पदक जीते। वहीं न्यूजीलैंड ने 15 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदको के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *