Fri. Mar 29th, 2024
    कॉफ़ी विद करण पर पहुँची बाहुबली टीम

    कॉफी विद करण 6” पर ऐसा पहली बार हो रहा है कि बॉलीवुड से हट कर किसी और इंडस्ट्री से मेहमानों को शो की शान बढ़ाने के लिए बुलाया गया हो। करण जौहर के चैट शो पर इस हफ्ते देश की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर ‘बाहुबली‘ की टीम को देखा गया। निर्देशक एसएस राजामौली, अभिनेता प्रभास और राणा दग्गुबती ने ना केवल इस एपिसोड में दिलचस्प राज़ खोले मगर वे तीनों एक दूसरे की टांग-खिचाई करते भी नज़र आये।

    करण जौहर ने दोनों अभिनेताओं से उनके रिलेशनशिप के बारे में जानने की बहुत कोशिश की मगर उन दोनों ने बड़ी ही चालाकी से सवाल घुमा दिया। रैपिड फायर जबरदस्त था मगर उनमे से बहुत से जवाब कूटनीतिक थे।

    जहाँ एक तरफ राणा ने बताया कि उन्हें दूसरो से घुलना मिलना और पार्टी करना पसंद है वही दूसरी तरफ प्रभास ने खुलासा किया कि उन्हें अपने आस पास ज्यादा लोग पसंद नहीं आते। वे एक आलसी इन्सान की तरफ आराम फरमाना ज्यादा पसंद करते हैं।

    प्रभास ने ये भी बताया कि उन्हें महिलाओं से मिल रहे प्यार से तब तक कोई अप्पति नहीं जब तक प्यार उनपर दूर से बरसाया जा रहा हो। ये सुन कर सभी हसने लगे।

    जब उनसे रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो प्रभास और राणा दोनों ने ही कबूल किया कि वे सिंगल हैं। जहाँ प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को डेट करने की खबर को खारिज़ किया वही दूसरी तरफ राणा ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन के बारे में कहा वे दोनों दोस्त तो अच्छे हैं मगर रिलेशनशिप के दौरान दोनों के बीच बात नहीं बैठ पाई।

    फिर राजामौली ने बताया कि दोनों अभिनेताओ में से किसकी शादी जल्दी होगी। राणा पर जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि राना इतने संरचित है कि उनके लिए सब कुछ संरचनाओं, टुकड़ों और बक्सों में तोड़ना पड़ता है। और वे शादी भी जल्द कर ही लेंगे। साथ ही उन्होंने शादी के लम्बे समय तक टिकने पर आशंका भी जताई।

    जब प्रभास पर बोलने की बारी आई तो उन्होंने बताया कि अपने आलसपन के चलते प्रभास का शादी करने का कोई इरादा नहीं है। पहले लड़की ढूँढना, निमंत्रण देना, लोगों को बुलाना, समारोह आयोजित करना, ये सब उनके लिए बहुत हो जाएगा। वे शादी करने के लिए बहुत आलसी हैं।

    इस तिगड़ी ने रैपिड फायर के दौरान काफी चालाकी से जवाब देकर बचने की कोशिश की। राणा ने दीपिका पादुकोण के साथ काम करने की इच्छा जताई और अनुष्का शेट्टी को तेलेगु इंडस्ट्री की सबसे सेक्सी महिला बुलाया। प्रभास ने भी अनुष्का को यही टैग दिया। फिर उन्होंने बाद में, राणा को उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड तृषा से मिलवाने की इच्छा भी जाहिर की।

    जब राजामौली की बारी आई तो उन्होंने बताया कि अगर बाहुबली में बॉलीवुड सितारों को लेने की बारी आती तो वे दीपिका को कास्ट करते। हालांकि उन्होंने प्रभास और राणा को इस फिल्म से हटाने से मना कर दिया। अपने जवाबों के लिए करण ने हैंपर उन्हें ही पकड़ाया।

    पूरा एपिसोड आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं-

    https://www.hotstar.com/tv/koffee-with-karan/s-74/prabhas-rana-daggubati-and-ss-rajamouli/1000226206

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *