Wed. Apr 24th, 2024
    केरल बाढ़

    देश में इन दिनों मानसून अपने पूरे रंग में हैं। कई हिस्सों में मानसून के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली है और कई हिस्सों में इसकी मार देखने को मिली है।

    हाल ही में केरल में भी मूसलाधार बारिश से बाढ़ की नौबत आ गई है। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है, जिससे हालात काफी बिगड़ गए हैं।

    बाढ़ की वजह से तकरीबन राज्य के अलग-अलग इलाकों में स्थित 58 बांधों में 24 बांधों की भंडारण क्षमता पार हो गई है। इसी के चलते 24 बांधों के शटर खोलने पड़े हैं। एक बांध का शटर तो करीब 26 साल बाद खोला गया।

    मौसम विभाग ने भी राज्य में 13 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके चलते राज्य में हाई अलर्ट कर दिया है।

    राज्य में 40 नदियां उफान पर हैं जिस कारण बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 29 हो गया है जबकि 54 हजार लोग बेघर हो गए हैं।

    राज्य के सात उत्तरी जिलों में थलसेना की पांच टुकड़ियां रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही हैं।

    इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शनिवार को गहरी संवेदना जाहिर करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की सहायता करने का आग्रह किया।

    अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, “अप्रत्याशित वर्षा ने केरल में कहर बरपा रखा है, संपत्तियां नष्ट हो गई हैं और हजारों लोगों को अपना घर छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा है। मैं केरल में हर कांग्रेस कार्यकर्ता से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने का आग्रह करता हूं। इस मुश्किल घड़ी में केरल के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं।’’

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *