Sat. Apr 20th, 2024
    सोनाली बेंद्रे

    एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे बहल, जो मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज़ करवा रही हैं ने बताया है कि, कीमोथेरेपी के कारण उनकी आँखे खराब हो रही हैं और वह देख नहीं पा रही है।

    https://www.instagram.com/p/BprW3dfHPdr/

    शुक्रवार की शाम को सोनाली ने एक तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ,”अब नयी किताब  पढ़ने का समय आ गया है। पिछली पढ़ने में ज्यादा समय लगा क्योंकि कीमोथेरेपी के कारण मैं कुछ समय तक पढ़ नहीं सकी। आँखों में थोड़ा दर्द हो रहा था पर फिर से ठीक हो गयी हैं। ”

    सोनाली ने फिर उस किताब के बारे में बताते हुए कहा कि ,”यह कई अवार्ड्स के लिए चयनित की जा चुकी है। यह कहानी दोस्ती और लक्ष्य की कहानी है। हमने औरतों की मित्रता के बारे में तो कहानिया पढ़ी हैं पर आदमी की मित्रता के बारे में यह पहली कहानी है। इसे रुचिकर हों चाहिए। आप भी इसे मेरे साथ पढ़िए।”

    सोनाली बेंद्रे ने जो 43 साल की हैं, ने  जुलाई में बताया था कि वह एक जटिल कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज़ शुरू होने के बाद से ही सोनाली सोशल मिडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी सेहत के बारे में लगातार अपने फैंस को बताती रहती। हैं

    सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में हुई प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडल शावर पार्टी में भी शिरकत की थी उनके साथ नीतू कपूर भी थीं जो न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर का इलाज़ कराने गई है।

    https://www.instagram.com/p/BppChX7HWuE/

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *