Sat. Apr 20th, 2024
    carbohydrate food in hindi

    लोग आज-कल सोचने लगे हैं कि कार्बोहाइड्रेट अच्छा नहीं है। इसके कारण, इसको लोग जैसे भूल-से गए हैं।

    लेकिन ये सच नहीं है। कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है, और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद, आप भी इस बात को ज़रूर मानेंगे।

    विषय-सूचि

    कार्बोहाइड्रेट क्या होता है? (what is carbohydrate in hindi)

    जो चीनी, फाइबर, और स्टार्च जैसे तत्व; सब्ज़ी, फल, और अन्य दूध से बनी चीज़ों में पाए जाते हैं, उन तत्वों को कार्बोहैड्रेट कहा जाता है। लोग इन तत्वों की महत्वपूर्ण्ता से आज बेखबर हैं, लेकिन इसकी ज़रूरत, हर इंसान को होती है।

    हमारे शरीर की चुस्ती इन्हीं से प्रदान होती है, और ये हमारे नर्वस सिस्टम और मसल्स को भी स्वस्थ और मज़बूत बनाती है।

    कार्बोहाइड्रेट्स के स्त्रोत (carbohydrate food list in hindi)

    जो चीजें हम रोज़ाना खाते हैं, उन सभी चीज़ों में ये तत्व पाया जाता है। जैसे कि:

    गाजर (carrot)

    गाजर में अनेक ऐंटिऔक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, और बीटा-कैरोटीन उनमें से एक है। इसके कारण हम कर्क रोग से दूर रह सकते हैं।

    गाजर को जब हम कच्चा खाते हैं, तो हमें उसके पोषण का फायदा और भी ज़्यादा होता है। (सम्बंधित: गाजर का जूस पीने के फायदे)

    राजमा (rajma)

    राजमा खाने से हम दिल के रोग से दूर रहते हैं। राजमा में ऐल्फा-ऐमिलेस नाम का एक और तत्व पाया जाता है, जो हमारे शरीर में स्टार्च को टूटने से बचाता है और वज़न घताने में मदद् करता है।

    गेहूँ का आटा (wheat)

    गेहूँ के आटे में, फाइबर का तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है जिसके वजह से हमारा खाना आसानी से हजम हो पाता है।

    आलू (potato)

    इस सब्ज़ी में पोटैशियम पाया जाता है। इसके अलावा, इसमें एक ऐसा मिनरल का तत्व भी है जो हमारे ब्लड प्रैशर को संतुलित रखता है, और दिल के रोग से हमें सुरक्षित रखता है।

    इसमें मौजूद विटामिन सी के कारण, हमारे शरीर की चुस्ती बढ़ती है और हमें कुछ भी करने के लिए ज़्यादा ताकत भी मिलती है।

    केला (banana)

    केला एक बेहतरीन कार्बोहायड्रेट का स्त्रोत है।

    केले से हमारे शरीर को बेहद चुस्ती मिलती है, और इसमें पाए गए फाइबर के तत्व के कारण, हमारा डाइजेशन भी स्वस्थ रहता है। (सम्बंधित: केला खाने के फायदे)

    नट्स (nuts)

    बदाम, काजू, और अक्रोट जैसे नट्स में मैग्निशियम, मैंगनीज़ (manganese), और विटामिन ई जैसे मिनरल होते हैं जो हमारे शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ और तंदरुस्त रखता है। इन्हें सुबह उठते ही खाने से, हमारे शरीर को फायदा होता है।

    नारंगी (orange)

    इस फल में, विटामिन सी का तत्व भारी मात्रा में पाया जाता है, जो हमें कर्क रोग के जोखम से बचाता है। ये तत्व हमारे दिल को भी सुरक्षित रखता है, और हमारी त्वचा को निखारने की भी मदद करता है। (सम्बंधित: संतरे का जूस पीने के फायदे)

    अंगूर (grape)

    अंगूर में बहुत ही कम कैलरीज़ पाए जाते हैं, लेकिन अन्य तत्व इसमें भारी मात्रा में उपस्थित हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी हमारे शरीर को मज़बूत बनाता है, और फाइबर, हमारा वज़न घटाता है। (सम्बंधित: अंगूर खाने के फायदे)

    सेब (apple)

    सेब खाने से हमारे शरीर का सेहत बहुत बेहतरीन हो सकता है। इसमें बहुत सारे पोषण तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को चुस्त बना देते हैं।

    उनमें से कुछ तत्व, ऐंटिऔक्सिडेंट्स और फाइबर हैं। इनसे हमारा मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है, और उससे जुड़ी बिमारियाँ भी हमसे दुर रहती हैं। (सम्बंधित: सेब खाने के फायदे)

    तरबूज़ (watermelon)

    तरबूज़ में काफी कार्बोहैड्रेट्स होने के साथ-साथ बहुत सारा पानी भी है। इसलिए, इसके बहुत से फायदे हमें गर्मियों में नज़र आते हैं।

    ये फल हमारे आँखों के लिए भी अच्छा साबित हुआ है, और हमें किसी भी प्रकार की परेशानी से भी दूर रखता है। (सम्बंधित: तरबूज खाने के फायदे)

    चावल में कार्बोहाइड्रेट (rice)

    सफेद चावल में बहुत तत्व हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। लेकिन अगर आप इसे कार्बोहाइड्रेट्स के लिए खाते हो, तो वो आपके सेहत को बिगाड़ सकता है। (सम्बंधित: चावल खाने के फायदे)

    सफेद ब्रेड (white bread)

    सफेद ब्रेड को तीन या चार स्लाइस से ज़्यादा खाने से, ह्मारा वज़न बढ़ सकता है। इसलिए सफेद चावल की तरह, अगर आप इसे कार्बोहाइड्रेट के लिए खाते हो, तो आपको इसे कम खाना चाहिए।

    इन चीजों को अगर हम ध्यान में रखते हैं, और इसके अनुसार हमारे खानपान में बदलाव लाते हैं, तो हमारा शरीर स्वस्थ ही रहेगा।

    अगर आपको इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते हैं।

    7 thoughts on “कार्बोहाइड्रेट फूड, स्त्रोत, आहार”
    1. You described very well about carbohydrates . I learnt many things by your post. Thanks very much for sharing.

    2. HELLO U I TRYING TO LOOSE ME BELLY FAT HERE IN MY STOMCH WHAT CARBOHIDRATE IS NOT GOOD FOR ME????

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *