Fri. Mar 29th, 2024

    कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सेना के एक गश्ती दल के मंगलवार रात हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद तीन जवानों को बचा लिया गया है, जबकि दो लापता हैं। बचाव टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया और सेना ने लापता जवानों का पता लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

    सूत्रों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के गुरेज में आर्मी पोजीशन को प्रभावित करने वाला एक दूसरा हिमस्खलन हुआ, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

    कश्मीर में इस साल समय पूर्व जल्द हुई बर्फबारी से घाटी के ऊपरी इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई और हिमस्खलन शुरू हो गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *