Fri. Mar 29th, 2024
    कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ रैली

    कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने फिर संयुक्त राष्ट्र में आवाज उठायी हैं। पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर में भारत की उपस्थिति नियमों के खिलाफ हैं।

    इसपर भारत की और से संयुक्त राष्ट्र में सदस्य सुमित सेठ ने कहा कि पाकिस्तान के सभी तथ्य गलत हैं और कश्मीर भारत का अभिन्न हिंसा है जिसपर चर्चा नहीं हो सकती है।

    दरअसल पाकिस्तान ने मुस्लिम सहयोग संगठन की और से कहा कि भारत कश्मीर में मानवीय अधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। इसपर भारत ने कहा कि मुस्लिम शहयोग संगठन को भारत और इसके भीतरी मामलों की कोई जानकारी नहीं है, और इसे यह मुद्दा नहीं उठाना चाहिए।

    मुस्लिम सहयोग संगठन 57 मुस्लिम देशों का एक समूह है जो विश्व भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए आवाज उठता है।

    पाकिस्तान ने पिछले चार दिनों में दो बार संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। दोनों बार भारत की और से उसे करारा जवाब मिला है।

    पाकिस्तान में जबसे नयी सरकार बनी है तबसे लगातार पाकिस्तान द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कष्मीर का मुद्दा उठाया जा रहा है। इसके अलावा चीन भी इसमें भागीदारी करता दिख रहा है।

    इससे पहले जुलाई में भी पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर में भारत की उपस्थिति पर सवाल उठाये थे। उस समय पाकिस्तान का कहना था कि भारतीय सेना कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रही है।

    कुछ समय पहले पाकिस्तान के कब्ज़ा किये कश्मीर में एक शोध के दौरान पाया गया था कि 73 प्रतिशत लोग पाकिस्तान को कश्मीर से बाहर भेजना चाहते हैं। पाकिस्तान के विरोध के लिए कश्मीर में कॉलेज के छात्रों ने विरोध जुलुस भी निकाला था।

     

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।