Fri. Mar 29th, 2024

    बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने कश्मीर को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद को तय माना जा रहा है। सिन्हा ने कहा है कि भारत ने कश्मीर की घाटी के लोगो को भावनात्मक रूप से खो दिया है। और कश्मीर विवाद मामले मे पाकिस्तान को तीसरा पक्ष रखना होगा, जिससे इंकार नहीं किया जा सकता है। यशवंत सिन्हा द्वारा की गयी ये टिपण्णी बीजेपी के हाईकमान को नागवार गुजर सकती है।

    पिछले दिनों देश की अर्थव्यवस्था को देख कर सिन्हा ने सरकार के वित्तमंत्री अरुण जेटली को घेरा था। अब सिन्हा ने कश्मीर मुद्दे पर निशाना साधा है। और कहा है कि भारत को घाटी के लोगो का भरोसा जीतना होगा, इस मुद्दे को ज्यादा लम्बा नहीं खींचा जा सकता है।

    सिन्हा ने आगे कहा कि में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर लोगो के अलगाव को देख रहा हूँ। यह एक ऐसी चीज़ है जो मुझे बहुत कचोटती है। हमने उन लोगो को भावनात्मक रूप से खो दिया है। आपको ये समझने के लिए घाटी का दौरा करना होगा कि उनका हमपर भरोसा नहीं है।

    सिन्हा ने आगे कहा कि वहीं में यह भी कहूंगा कि पाकिस्तान, दुर्भाग्यवश जम्मू-कश्मीर का एक जरुरी तीसरा पक्ष है। और इसलिए आप समाधान चाहते है तो किसी न किसी समय हमें पाकिस्तान को इसमें शामिल करना होगा, आप इसे हमेशा के लिए नहीं खींच सकते है।

    सिन्हा ने नियंत्रण रेखा पर भी बयान दिया है उन्होंने कहा है की नियंत्रण रेखा पर लोगो के मारे जाने पर रोक लगनी चाहिए। क्योकि वह कोई जीत नहीं रहा है। नियंत्रण रेखा अच्छी तरह से परिभाषित है कारगिल युद्ध में यह साबित हो गया कि दुनिया इस मुद्दे पर नहीं पाकिस्तान के खिलाफ है। आप नियंत्रण रेखा को बदल नहीं सकते तो क्यों न नियंत्रण रेखा पर शांति हो। पाकिस्तान के साथ अमर तमाम मतभेद के बाद भी नियंत्रण रेखा पर शांति कायम हो सकती है।

    बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 महीने में मैंने पीएम को कश्मीर मुद्दे पर चर्चा के लिए समय माँगा परन्तु ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री के पास मिलने का समय नहीं है। सिन्हा ने आगे कहा कि में दुखी हूँ, निश्चित तौर पर दुखी हूँ। आप मिलने का समय मांगते है, 10 महीने बीत गए।में आपको बता दूँ कि जब से में सार्वजानिक जीवन में आया हूँ। राजीव गाँधी से लेकर किसी प्रधानमंत्री ने मुझसे मिलना का वक़्त देने से माना नहीं किया। किसी प्रधानमंत्री ने यशवंत सिन्हा को नहीं कहा कि मेरे पास आपके लिए वक़्त नहीं है। उन्होंने कहा कि ये मेरे अपने प्रधानमंत्री है, जिन्होंने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया।