Sat. Apr 20th, 2024
    रिलीज़ हुआ फिल्म "कलंक" का गीत 'तबाह हो गए': माधुरी दीक्षित का डांस है अविश्वसनीय

    और आखिरकार आ ही गया। इतने लम्बे समय के बाद, फिर माधुरी दीक्षित का वो गीत जिसमे वह कत्थक करती दिखाई दे रही हैं। सिनेमाप्रेमियो का एक बड़ा वर्ग इसलिए अभिषेक वर्मन निर्देशित फिल्म “कलंक” देखने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में माधुरी वो करती नज़र आएँगी जो वह सबसे अच्छा करती हैं- ‘डांस’।

    उनका ‘तबाह हो गए’ आखिरकार रिलीज़ हो गया है जिसे देखकर हमेशा की तरह आप माधुरी की अदायों से मोहित हो जाओगे। गीत को श्रेया घोषाल ने गाया है जबकि इसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की है। ये तीनो जब भी किसी गीत के लिए साथ आती हैं तो तहलका मच ही जाता है जैसा इस बार भी हुआ है। माधुरी की ख़ूबसूरती और उनके डांस को दर्शको से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

    इस गीत में केवल माधुरी के हाथ और पैर ही नहीं नाच रहे थे बल्कि उनकी आँखें और चहरा भी उनका पूरा साथ दे रहा था। जब उनसे पूछा गया कि ये गीत को उनकी बाकि गीतों से ज्यादा ख़ास क्या बनाता है तो उन्होंने पॉप डायरीज को बताया-“इसके बारे में अलग बहार बेगम का खुद का किरदार है। वह बहुत नियंत्रित और प्रतिरोधी है। वह बहुत कुछ खुद तक रखती है और बहुत कम ही खुद को अभिव्यक्त करती है।”

    “वह वास्तव में अंतर्मुखी है और जब हम गीत को फिल्मा रहे थे तो हमें इसे ध्यान में रखना था। हम एक तंग रस्सी पर चल रहे थे ताकि ये ज्यादा ना हो जाये। मैं आशा करती हूँ कि लोगो को ये गीत पसंद आये।”

    https://www.instagram.com/p/BvDsezLHKGv/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuvnQvonmQR/?utm_source=ig_web_copy_link

    माधुरी पूरे कत्थक के अवतार में आखिरी बार बड़े परदे पर शायद 2007 में आई फिल्म ‘आजा नचले’ में नज़र आई थी। उसके बाद वह फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ में रणबीर कपूर के साथ गीत ‘घागरा’ में थिरकती हुई दिखाई दी थी।

    करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म “कलंक” में वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *